बहरोड़ (गंडाला) | रिपोर्ट- गुलाब सिंह प्रजापति | वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रख्यात अधिवक्ता एडवोकेट दाताराम यादव को बहरोड़ अभिभाषक संघ का 22वीं बार अध्यक्ष चुने जाने पर गंडाला स्थित हनुमान जी मंदिर परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने उन्हें घोड़ी पर बैठाकर, बैंड-बाजे के साथ, साफा एवं माला पहनाकर गर्मजोशी से सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
समारोह में उपस्थित लोगों ने एडवोकेट दाताराम यादव के लंबे अनुभव, ईमानदारी और न्यायप्रिय कार्यशैली की सराहना की। अध्यक्ष बनने के बाद दाताराम यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आमजन एवं न्याय हित में सदैव समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता हुकमचंद शर्मा, सरपंच दारासिंह, पार्षद संदीप, पूर्व सरपंच महीपाल, प्रधानाचार्य महावीर, वीरसिंह, एडवोकेट वेदप्रकाश गुर्जर, एडवोकेट संजय, एडवोकेट जोगेंद्र, एडवोकेट सुबेसिंह, एडवोकेट जितेंद्र, पूर्व सरपंच भूपसिंह, जगदेव सिंह, प्रधानाचार्य जयसिंह, डॉ. जोगेंद्र, धर्मवीर पीटीआई, महीपाल चेयरमैन, मास्टर सुरतसिंह, सुरेश पीटीआई, डॉ. वीरेंद्र, राजीव, भास्कर, सतपाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिवक्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

