अलीगढ़ | रिपोर्ट- आमिर खान | थाना रोरावर के गांव नोगवां अर्जुनपुर निवासी समसुद्दीन, घर के सामने घेर में, पशुओं को बांधकर घर में सोया हुआ था, सोमवार सुबह चार बजे पशुओं को चारा डालने गया तो, पशु कम दिखे, गिनती करने पर, आठ में से दो भेंस चोरी हो चुकी थीं, भेंस के पैरों के निशान कच्चे रास्ते तक दिखे फिर पता नहीं चल सका,
ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने गुफरान के घर से सीढी उठा लाये और भेंस वाले घेर के पास फारुख के सीढी लगाकर अंदर घुसकर स्वजन जिस कमरे में सोये थे उस कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर तब भेंस चोरी को अंजाम दिया पीड़ित ने थाना रोरावर में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
इंस्पेक्टर महेश कुमार त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
