नई दिल्ली | रिपोर्ट :- मारीदास | कार्यक्रम का उद्देश्य समाज सेवा, शांति, नवाचार और नेतृत्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करना था। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से 100 से अधिक प्रतिभाओं को आईकॉनिक अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम में भारतीय वायु सेना के पूर्व फाइटर पायलट कैप्टन राजीव भल्ला, पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सयोनारा टेल्स-लाड, स्कोडा ग्रुप के वरिष्ठ सलाहकार राजन छिब्बर, प्रमुख बौद्ध भिक्षु आचार्य येशी फुन्टशोक,स्पोर्ट्स विशेषज्ञ सोल. अमित मोहन शर्मा, तथा आईकॉनिक पीस अवॉर्ड काउंसिल की चेयरपर्सन सुश्री सुश्मिता जी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सम्मान समारोह के दौरान सभी अतिथियों को शॉल, स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित जनसमूह की तालियों ने पूरे वातावरण को गरिमा और प्रेरणा से भर दिया। मुख्य अतिथियों के प्रेरणादायी स्पीच ने शांति, मानवता और वैश्विक नेतृत्व की भावना को मजबूत किया। आयोजन का समापन आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों और सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।
