नई दिल्ली, सम्मवाददाता – मारीदास | द्वारका सेक्टर-23 के रॉयल पैलेस मे अखिल भारतीय महाराजा सूरजमल परिवार की ओर से महाराजा सूरजमल के 260 वें बलिदान दिवस को शौर्य दिवस के तौर पर मनाने हेतु अधिवक्ता सुरेंद्र चौधरी की अगुवाई में, जनसेवा तहत लगाया गया मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर। कार्यक्रम के शुरुआती दौर में वहां उपस्थित अतिथियों में पूर्व कुलपति रतन लाल गोदारा, सेवानिवृत्त एसीपी रिछपाल भूकर,360 गांव के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी,मूलचंद सहरावत, मुकेश सहरावत, शमशेर गुलिया, लक्ष्मण ढाका,मास्टर धर्मवीर डॉ.शिव प्रसाद,डॉ.सत्या,डॉ.विजय आर्या,अधिवक्ता राजेंद्र घायल,अधिवक्ता सोमवीर आर्या,अधिवक्ता रमीत सहरावत,मंगलापुरी वार्ड पार्षद नरेंद्र गिरसा,मधु विहार वार्ड पार्षद पवन राठी,उत्तम नगर विधानसभा से पूर्व विधायक प्रत्याशी पूजा बलियान के द्वारा शौर्यवान महाराजा सूरजमल जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए । महाराजा सूरजमल जी के वीरता पराक्रम शौर्य से युवा पीढ़ी को महाराजा सूरजमल जी की तरह अन्याय व अत्याचार के खिलाफ युवा पीढ़ी को लड़ने के लिए प्रेरित किया। महाराजा सूरजमल सदैव अमर रहें नारों से पूरा हाल गूंज उठा । दूसरी तरफ (भारत-रत्न) दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जंयती पर उनकी तस्वीर के सामने पुष्प अर्पित करके उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा गया। महाराजा सूरजमल श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे उपस्थित अतिथियों को गुलदस्ता भेंट करके और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया । सभी अतिथियों ने खुशी जाहिर कर अखिल भारतीय महाराजा सूरजमल परिवार को मुख्य तौर पर बधाई का पात्र बताते हुए,श्री राम अस्पताल के सहयोग से सुगमता तहत जनसुविधा हेतु लगाए मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर के लिए तहेदिल से किया आभार व्यक्त । अधिवक्ता सुरेंद्र चौधरी के अनुसार हमारे युवाओं को महाराजा सूरजमल जैसे शौर्यवान योद्धा के पद चिन्हों पर चलकर समाज हित कार्यो में अग्रसरित तौर पर हिस्सा लेकर एक सजग प्रहरी की भूमिका अवश्य निभानी चाहिए। उनके मुताबिक आमजन की सेहत को मद्देनजर रखते हुए इस तरह के मुफ्त हेल्थ चेकअप कैंपो का लगना अत्यंत जरूरी है । श्रीराम अस्पताल द्वारा एक दिन के लगाए गए मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर में भारी तादाद में आए लोगों की आंखों व दांतों के मुफ्त चेकअप दौरान ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर जांच के अलावा बीमारी संबंधित मुफ्त दवाइयां भी दी गई । कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभी लोगों ने समाज हित कार्यों को अग्रसर दिशा की ओर ले जाने हेतु एक साथ शपथ ग्रहण करते हुए महाराजा सूरजमल के 260 वें बलिदान दिवस को यादगार बनाया ।
