गौतम बुद्ध नगर। 29 दिसंबर 2025 | आपका सहयोग फाउंडेशन की टीम ने दिनांक 29 दिसंबर 2025 को संस्था के जन्मदाता चार्टर्ड अकाउंटेंट पवन कुमार से मुलाकात कर संस्था की सामाजिक गतिविधियों एवं भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर टीम द्वारा C/A पवन कुमार को शॉल व पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
मुलाकात के दौरान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू गिरी के साथ
सचिन गिरी (राष्ट्रीय सचिव),
परविंदर गिरी (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष),
योगी शर्मा (अध्यक्ष, गौतम बुद्ध नगर) एवं
समीर खान (मीडिया प्रभारी, गौतम बुद्ध नगर) उपस्थित रहे।
इस दौरान संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों, जनहित अभियानों एवं भविष्य की कार्ययोजनाओं पर सकारात्मक चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने समाज सेवा के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
