कोटपूतली :- शिक्षा जगत के साथ साथ सामाजिक सुधार एवं राष्ट्रीय निर्माण कार्यक्रमों में अहम् भूमिका निभाने वाले स्थानीय ग्राम पवाना अहीर निवासी प्रवक्ता डॉ रामकरण यादव अवार्डी प्राध्यापक को दो जनवरी को शिमला में आयोजित 93 वीं टी सी प्रकाश जयंती समारोह में गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल द्वारा गांधी नोबेल शांति पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व ऊर्जा मंत्री राजस्थान सरकार जितेंद्र सिंह द्वारा शॉल , मैडल, प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। साथ ही प्रवक्ता यादव को टी सी प्रकाश राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2026 से भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ मनोज गर्ग कुलपति सिंघानिया विश्वविद्यालय ने की। सम्मान कार्यक्रम में पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह को भी गांधी नोबेल शांति पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्मारिका का विमोचन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से प्रबुद्धजनों, अधिकारियों , न्यायिक अधिकारियों का आतिथ्य मिला। गांधी नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त डॉ रामानंद शर्मा, गांधी नोबेल शांति पुरस्कार विजेता डॉ ओ पी गुप्ता, विश्व विख्यात मूर्ति कार मातूराम, बुहाना प्रधान हरकिशन यादव, राष्ट्रपति अवार्ड हरिकिशन गोदारा, पार्षद शकुंतला यादव जिला अध्यक्ष, एडवोकेट उमराव सिंह यादव, विरेन्द्र यादव के साथ साथ गिरधारीलाल गुरूजी पूर्व समाज अध्यक्ष, डॉ आर आर यादव व क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
