दिल्ली | 2 जनवरी 2026
आपका सहयोग फाउंडेशन के दिल्ली कार्यालय में शुक्रवार को एक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली गोविंदा द्वारा फाउंडेशन को एक कंप्यूटर सिस्टम भेंट किया गया, साथ ही कुछ महिलाओं के लिए लेडीज़ कोट्स भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली गोविंदा ने आपका सहयोग फाउंडेशन द्वारा समाज के लिए किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों की सराहना की व इस अवसर पर दोनों संस्थाओं ने भविष्य में होने वाले सभी सामाजिक कार्यों व जरूरत मंद एवं वंचित वर्ग की सहायता करने में सहयोग एवं साथ मिलकर कार्य करने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली गोविंदा की ओर से
अनिल सेठी (अध्यक्ष/President),
आर.के. गुप्ता (सचिव/Secretary),
एस.पी. सिंह (पूर्व अध्यक्ष / Past President), संजीव बिंदलिश (प्रधान 2026-2027), एम.पी. गर्ग (संरक्षक/Charter प्रेजिडेंट) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं आपका सहयोग फाउंडेशन की ओर से
सोनू गिरी (राष्ट्रीय अध्यक्ष),
वर्षा मुदगल (उपाध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश),
हर्षित गिरी (कोषाध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश),
प्रवीण मुदगल, सचिन राठी, राधिका गिरी, मोनिका, ममता, प्रतिमा, लता शर्मा, दिव्या, हेमा भाटिया के अलावा अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू गिरी ने रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली गोविंदा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सहयोग समाज सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
