नई दिल्ली | 14 जनवरी 2026 | आपका सहयोग फाउंडेशन द्वारा दिनांक 14 जनवरी 2026, बुधवार को कड़ाके की ठंड को देखते हुए एक मानवीय सेवा अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत द्वारका सेक्टर-17 स्थित गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय परिसर में चल रही कंस्ट्रक्शन साइट तथा आसपास के अन्य क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंद और गरीब लोगों को कंबल वितरित किए गए।
यह सेवा कार्य आपका सहयोग फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सोनू गिरी व राष्ट्रीय सचिव सचिन गिरी की अध्यक्षता में, संस्था की पूरी टीम के सहयोग से संपन्न हुआ। ठंड से बचाव हेतु किया गया यह प्रयास गरीब व असहाय लोगों के लिए राहत लेकर आया।
इस पुनीत कार्य में सहयोग राशि प्रदान करने वालों में
👉 राजेश नरवाल (दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष),
👉 वर्षा मुद्दगल (उपाध्यक्ष),
👉 प्रवीण मुद्दगल,
👉 पूर्वा,
👉 सचिन राठी,
👉 विपिन कुमार
का विशेष योगदान रहा।
वहीं कार्यक्रम के दौरान संस्था के मौजूद पदाधिकारी एवं सदस्य—
👉 हर्षित गिरी (कोषाध्यक्ष, दिल्ली),
👉 हेमा भाटिया,
👉 लता शर्मा
भी सक्रिय रूप से मौजूद रहे और वितरण कार्य में सहयोग किया।
आपका सहयोग फाउंडेशन इस सेवा अभियान में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट करता है, और भविष्य में भी इसी तरह समाजसेवा के कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराता है।
Join Us- Donate Us- www.aapkasahyogfoundation.com #aapkasahyogfoundation #socialwork
