नई दिल्ली | दिनांक 05 जनवरी 2026 (सोमवार) | रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली गोविंदा द्वारका द्वारा अपने पूर्व अध्यक्ष एवं प्रतिष्ठित समाजसेवी स्वर्गीय रोटेरियन वी.एन. मित्तल (PHF) की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर एक कंबल वितरण सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
यह सेवा शिविर जेजे कॉलोनी, सेक्टर-3, द्वारका में आयोजित किया गया, जहां जरूरतमंद व गरीब महिलाओं को सर्दी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों के लिए यह क्षण अत्यंत भावुक एवं स्मरणीय रहा, क्योंकि सभी ने स्व. वी.एन. मित्तल के समाजसेवा के आदर्शों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली गोविंदा द्वारका के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
इस सेवा अभियान में विशेष रूप से—
👉 रोटेरियन डॉ. अनिल सेठी (अध्यक्ष)
👉 रोटेरियन राकेश कुमार गुप्ता (क्लब सचिव)
👉 रोटेरियन एम.पी. गर्ग (चार्टर अध्यक्ष)
👉 रोटेरियन एस.पी. सिंह (पूर्व अध्यक्ष)
👉 रोटेरियन मुकेश सिन्हा (इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट)
👉 रोटेरियन के.के. बंसल
👉 रोटेरियन एन.सी. मिश्रा
👉 रोटेरियन मोनिका मिगलानी
एवं अन्य सदस्यों ने पूर्ण सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली गोविंदा द्वारका ने इस अवसर पर समाज के वंचित वर्गों के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।
