द्वारका नई दिल्ली | 25 जनवरी 2026 | (विशेष संवाददाता)। स्वयंसेवी संस्था आपका सहयोग फाउंडेशन एवं सिटी एक्सप्रेस न्यूज चैनल के संयुक्त तत्वावधान में द्वारका सेक्टर 18 स्थित विजय वीर आवास (कारगिल अपार्टमेंट) में निःशुल्क हैल्थ चैक अप कैंप का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।
इस निःशुल्क हैल्थ चैकअप कैंप के आयोजक और आपका सहयोग फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू गिरी ने बताया कि इस कैंप में आकाश हेल्थकेयर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारका की ओर से अनुभवी डॉक्टर्स उपस्थित थे। इस जांच शिविर में एक्सरे, रैंडम ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, बीएमडी, ईसीजी, आई स्क्रीनिंग आदि के लिए निःशुल्क जांच सुविधा उपलब्ध थी। इसके अलावा उन्होंने बताया संस्था समय समय पर सामाजिक, राष्ट्र हित मैं काम करती रही है और करती रहेगी,
प्रमुख रूप से इस कैम्प मैं आकाश हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष चौधरी के सफल मार्गदर्शन में डॉक्टर्स व टीम के साथ, नर्सिंग स्टाफ व मार्केटिंग टीम, चुन्नू कुमार, दीपक कुमार व अन्य ने अपने गहन परिश्रम से कैंप में आए सैंकड़ों लोगों की फ्री स्वास्थ्य जांच कर सेवा प्रदान की। इसके अलावा संस्था के कार्यकर्ता धर्मेंद्र ने पानी की सेवा दी, आपका सहयोग फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू गिरी ने बताया कि इस निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प को सफल बनाने मैं समाजसेवी राजेश नरवाल (प्रेसिडेंट दिल्ली, राकेश कुमार नरूला (जनरल सेक्रेटरी), धर्मेंद्र, मोनिका, पूर्वा कुमारी, डॉक्टर राजीव, ऊदल बैरवा व विजय वीर आवास (कारगिल अपार्टमेंट) की पूरी मैनेजमेंट टीम का भी पूरा सहयोग प्राप्त हुआ इस योगदान के लिये संस्था आप सभी का धन्यवाद करती है।