नोएडा। मिस, मिसेज और टीन फ्लाइंग फेम इंडिया सीजन थ्री 2025 का भव्य फिनाले नोएडा फिल्म सिटी में बड़े ही शानदार और गरिमामय तरीके से आयोजित किया गया। इस प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट का आयोजन फ्लाइंग फेम की फाउंडर आशी बग्गा द्वारा किया गया, जिसमें देशभर से आई प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
फिनाले के दौरान कड़े मुकाबले के बाद मिस फ्लाइंग फेम इंडिया 2025 का खिताब रचिका सुरेश ने अपने नाम किया। वहीं टीन फ्लाइंग फेम इंडिया 2025 की विजेता कैरन अर्नेस्ट रोड्रिग्स रहीं और मिसेज फ्लाइंग फेम इंडिया 2025 का ताज अनीता राय निगम ने हासिल किया।
कार्यक्रम में फैशन, ग्रेस और टैलेंट का अद्भुत संगम देखने को मिला। जजिंग राउंड्स के दौरान प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, मंच प्रस्तुति और सामाजिक सोच को विशेष रूप से परखा गया।
इस अवसर पर फ्लाइंग फेम की फाउंडर आशी बग्गा ने बताया कि फ्लाइंग फेम इंडिया केवल एक ब्यूटी पेजेंट नहीं, बल्कि महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सशक्त बनाने का एक मजबूत मंच है। उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी पहचान बनाने और आगे बढ़ने के नए अवसर मिलते हैं।
भव्य फिनाले में मौजूद दर्शकों और अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और कार्यक्रम की सराहना की। यह आयोजन नारी सशक्तिकरण और प्रतिभा को मंच देने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।
