द्वारका | भगवान श्री सत्य साईं बाबा ने वर्ष 2010 में अपने अंतिम दिल्ली प्रवास के दौरान द्वारका, नई दिल्ली को अपने दिव्य चरणों से धन्य किया था। अब, हमारे प्रिय भगवान के शताब्दी जन्मोत्सव समारोह, जो कि 23 नवम्बर 2025 से प्रारंभ हुए हैं, के पावन अवसर पर बाबा का दिव्य संदेश एक बार फिर भक्तों तक पहुँच रहा है।
इसी क्रम में श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी – रथ, जो कि प्रशांति निलयम से देश के चारों दिशाओं में प्रस्थान कर चुका है, पूरे भारतवर्ष में बाबा के प्रेम, सेवा और सत्य के संदेश का प्रसार कर रहा है। उत्तर भारत को आच्छादित करता हुआ यह रथ 7 फरवरी 2026 को द्वारका, दिल्ली पधार रहा है, जो कि बाबा की दिव्य सर्वव्यापक उपस्थिति का प्रतीक है।
इस पावन अवसर पर मुख्य कार्यक्रम प्रशांति धाम साईं मंदिर, सेक्टर-9, द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम विवरण:
7 फरवरी 2026, प्रातः 11:00 बजे – प्रेम प्रवाहिनी रथ का प्रशांति धाम आगमन
7 फरवरी 2026, दोपहर 1:30 बजे – 100 भजन माला
8 फरवरी 2026, सायं 5:30 बजे – एसएसएसआईसी के कलाकारों द्वारा संगीतमय संध्या
12 फरवरी 2026, सायं 5:30 बजे – प्रसिद्ध भजन गायक श्री उमेश सूर्या द्वारा साईं संध्या
प्रतिदिन के कार्यक्रम:
सुप्रभातम एवं नगर संकीर्तन – प्रातः 6:00 से 7:15 बजे
प्रातःकालीन भजन – 8:00 से 9:00 बजे
दर्शन समय – प्रातः 6:00 से 1:00 बजे एवं सायं 4:30 से 8:30 बजे
सभी श्रद्धालुओं से विनम्र अनुरोध है कि इस दिव्य अवसर में सम्मिलित होकर भगवान श्री सत्य साईं बाबा के प्रेम व आशीर्वाद का लाभ प्राप्त करें।
साईं राम। 🙏
