दिल्ली: रविवार, 22 फरवरी 2026 को सामाजिक संस्था आपका सहयोग फाउंडेशन की टीम ने होली पर्व से पहले दिल्ली के शाहबाद डेरी क्षेत्र में महिला संगठन संस्था के लगभग 150 बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर फाउंडेशन की ओर से बच्चों को होली के उपहार स्वरूप पिचकारी और रंग-बिरंगे गुब्बारे भेंट किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह देखने लायक था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और टीम सदस्यों ने मिलकर समोसा पार्टी का भी आनंद लिया और उत्सव का माहौल खुशियों से भर गया।
कार्यक्रम में आपका सहयोग फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू गिरी, दिल्ली उपाध्यक्ष वर्षा मुद्दगल, दिल्ली सेक्रेटरी प्रतिमा कुमारी तथा कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण मुद्दगल और विपिन कुमार उपस्थित रहे।
वहीं महिला संगठन संस्था की तरफ से अध्यक्षा बबीता गौतम सहित पूरी टीम और सभी बच्चे मौजूद रहे। सभी ने मिलकर होली के इस पूर्व उत्सव को प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला यादगार आयोजन बनाया।
