द्वारका | शुक्रवार, दिनांक 21 फरवरी 2026 को आपका सहयोग फाउंडेशन द्वारका के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक, सिंपोजियम रेस्टोरेंट, सिटी सेंटर, सेक्टर-12 द्वारका में आयोजित की गई। बैठक में संस्था के भविष्य के सामाजिक कार्यों और योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
संस्था के मुख्य पदाधिकारी सोनू गिरी ने सभी उपस्थित सदस्यों का बैठक में शामिल होने पर धन्यवाद दिया और संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संस्था समाज के उन छोटे-छोटे लेकिन महत्वपूर्ण मुद्दों पर कार्य करेगी, जिन पर अक्सर ध्यान नहीं दिया जाता।
उन्होंने बताया कि द्वारका में कई संस्थाएं समान प्रकार के कार्य करती हैं, लेकिन समाज में अनेक ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ जागरूकता और सक्रिय प्रयास की आवश्यकता है जिसके लिये संस्था द्वारा जन संवाद अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में निम्नलिखित प्रमुख योजनाओं पर चर्चा हुई —
पहला, स्वच्छता अभियान के तहत पार्कों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संस्था के सदस्य पार्कों में जाकर लोगों को प्लास्टिक बोतलें और कचरा न फैलाने के लिए जागरूक करेंगे तथा स्वयं भी सफाई अभियान चलाएंगे व जरूरत होने पर डस्टबिन का इंतजाम भी करेंगे।
दूसरा, गरीब और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। ऐसे बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था करने तथा स्वयंसेवकों द्वारा उन्हें पढ़ाने की योजना बनाई गई, ताकि वे चोरी या भीख मांगने जैसे रास्तों से दूर रह सकें।
