नई दिल्ली | 12 अप्रैल 2026 | द्वारका स्थित गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में ‘आपका सहयोग फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित ‘स्वच्छ एवं साक्षर भारत अवार्ड्स-2026’ (सीजन-1) का राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर देशभर से आए समाजसेवियों, शिक्षकों, पर्यावरण प्रेमी व कलाकारों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर भारत को स्वच्छ और शसक्त बनाने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर संस्था के संस्थापक सोनू गिरी ने बताया कि फाउंडेशन की विधिवत स्थापना 31 जनवरी को की गई थी, लेकिन संस्था की ऑडिट प्रक्रिया के अनुसार अब हर वर्ष इसका स्थापना दिवस अप्रैल माह में मनाया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. शमशेर जमदग्रि (एडिशनल कमिश्नर GST, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश) ने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति की महानता को रेखांकित करते हुए ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि ‘आपका सहयोग फाउंडेशन’ इसी विचारधारा को आधार बनाकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री जितेन्द्र सिंह (साबू उर्फ घटोत्कच) बॉलीवुड अभिनेता, डॉ. विजय कुमार (उप निदेशक, GGSIPU द्वारका), श्री दीपक गर्ग (उप निदेशक, AAI), श्री वीरेन्द्र भारतीय, श्री अनिल सेठी, श्री सौरव माहेश्वरी, श्री विनय अमेरिया व श्री नवीन कोटिया व अन्य अथितियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम के उत्कृष्ट आयोजन के लिए फाउंडेशन की सराहना की और प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान जादूगर कन्हैया लाल द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओत-प्रोत जादूगरी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं कला केन्द्र अकादमी के बाल कलाकारों ने नृत्य एवं संगीत की शानदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। इन प्रतिभाशाली बच्चों को सौरव माहेश्वरी द्वारा उनके पिता नारायण महेश्वरी की ओर से नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह के अंत में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सोनू गिरी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं टीम सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस मौके पर फाउंडेशन की दिल्ली एवं जेवर टीम के कई सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें सुरेंद्र पाल सिंह, राकेश कुमार गुप्ता, सचिन गिरी, परविंदर गिरी, राजेश नरवाल, वर्षा मुद्गल, राकेश कुमार नरुला, पूर्वा कुमारी, मनोज कुमार अग्रवाल, प्रवीन मुद्गल, सचिन राठी, विपिन कुमार, सौरव मिश्रा, मनोज कुमार फौजदार, अंजना ग्रेवाल दहिया, राधिका गिरी, हर्षित गिरी एवं समीर खान प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन विकास जी एवं अनुप्रिया जी द्वारा किया गया, जिसकी उपस्थित दर्शकों ने जमकर सराहना की।
