उत्तर प्रदेशउत्तराखण्डचुनावदिल्लीदेशपंजाबभारतमहाराष्ट्रामुंबईराज्यराष्ट्रीय

कौन हैं द्रौपदी मुर्मू? आइये जानते हैं पार्षद से राष्ट्रपति पद तक के सफर के बारे मे

Report By Prerna Sharma

एनडीए ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है. पार्टी ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा भाजपा संसदीय बोर्ड ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए 20 नामों पर चर्चा की, जिसके बाद पूर्वी भारत से एक आदिवासी महिला को चुनने का निर्णय लिया गया.  द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए बीजेपी की उम्मीदवार होंगी. द्रौपदी  मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले में हुआ था. बेहद पिछड़े और दूरदराज के जिले से ताल्लुक रखने वालीं मुर्मू ने गरीबी और अन्य समस्याओं से जुझते हुए भुवनेश्वर के रमादेवी महिला कॉलेज से कला में स्नातक किया और ओडिशा सरकार के सिंचाई और बिजली विभाग में एक कनिष्ठ सहायक के रूप में अपना करियर शुरू किया था.