breaking newsCITY EXPRESS NEWSGOVERNMENTHINDI NEWSJAIPURKOTPUTLIRAJASTHAN

कोटपूतली को जिला नहीं बनाने से क्षेत्र में निराशा का माहौल :- धुड़ सिंह

बिल्लूराम सैनी,कोटपूतली:- राजस्थान विधानसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शुक्रवार को प्रस्तुत किये गये आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व जिला पार्षद धुड़ सिंह शेखावत ने कहा कि कोटपूतली वासियों को जिले की पुरी उम्मीद थी, लेकिन बजट में जिले की घोषणा नहीं होने से क्षेत्रवासियों में निराशा का माहौल व्याप्त है। कोटपूतलीवासी लम्बे समय से जिले की मांग कर रहे है। गहलोत द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट बेहद निराशाजनक रहा है।