श्याम बाबा की 39वी पदयात्रा रवाना|
बिल्लूराम सैनी, कोटपुतली:- श्री श्याम शक्ति मंडल ट्रस्ट की ओर से श्याम बाबा की 39वी पदयात्रा रवाना हुई, जिसका पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना ने पदयात्रा का दीप जला कर शुभारंभ किया जिसमें श्याम बाबा के भक्त डुबे श्याम भक्ति में यात्रा का कोटपूतली नगर में जगह-जगह हुआ स्वागत जिसमें पुष्प वर्षा एवं पटाखे छुडाकर स्वागत किया गया जिसमें महिला एवं पुरुष बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया यात्रा में 201 श्याम ध्वज उठाए गए एवं श्याम बाबा के ओतप्रोत भजनों से यात्रा का नगर वासियों ने स्वागत किया जिसमें श्याम मंडल शक्ति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम लाल बंसल, मनोज दीवान, रमेश सैनी,रामस्वरूप कसाना पुर्व विधायक, रमेश जिंदल, कमल किशोर गुप्ता,सुरेश मोटूका, घनश्याम शर्मा, घनश्याम अथोनिया केशव बंसल, जगदीश सैनी,सीताराम गुप्ता, प्यारेलाल गोयल, सहित अनेक महिलाएं पुरुष श्याम भक्तगण मौजूद रहे|