breaking newsCITY EXPRESS NEWSHINDI NEWSJAIPURKOTPUTLIRAJASTHANsocial work

डीवाईएसपी गौतम कुमार ने बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, वृद्धजनों की सेवा सबसे बड़ी सेवा है-डॉ विष्णु मित्तल

बिल्लूराम सैनी
कोटपुतली सेवा प्रकल्प कार्यों को समर्पित स्वंयसेवी संस्था आओ साथ चलें की ओर से हर बार की भांति इस बार भी 55 वृद्ध जनों का जत्था तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुआ। जत्थे को डीवाईएसपी गौतम कुमार ने बुधवार को कस्बे के गोकुल टावर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले तीर्थ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। संस्था के राष्ट्रीय संयोजक डॉ विष्णु मित्तल ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे सेवा प्रकल्प कार्यों की जानकारी देते हुए कहा की वृद्धजनों की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। हमारे बुजुर्गों के त्याग को कभी भुलाया नही जा सकता। ऐसे में हमारी संस्था ने गांवो के वृद्धजनों को तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाने का बीड़ा उठाया है। संस्था के स्थानीय संयोजक आनंद मित्तल ने बताया कि मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन के लिए निशुल्क तीर्थयात्रा की बस रवाना की गई, आगे भी ये क्रम जारी रहेगा। यात्रियों के लिए रहने,खाने का इंतजाम भी निशुल्क रहेगा। रवानगी के वक्त वृद्धजनों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। जत्थे में कोटपुतली के 55 तीर्थयात्री शामिल थे। जो दर्शन करके गुरूवार शाम तक लौटेगें। यात्रियों ने खुशी जाहिर करते हुए डॉ मित्तल का आभार जताया है। इस मौके पर संस्था के स्थानीय संयोजक आनंद मित्तल, विपिन शर्मा, विकास जांगल, मुकेश सैन, अशोक अवाना, मनोज शर्मा, राहुल सिंघल, सतीश योगी, बलवीर आदि उपस्थित थे।