breaking newsCITY EXPRESS NEWSHINDI NEWSJAIPURKOTPUTLIRAJASTHAN

एसडीएम ने किया उपकारागृह का निरीक्षण,प्रस्तावित महिला थाने का किया अवलोकन I

बिल्लूराम सैनी,कोटपूतली :- एसडीएम सूर्यकान्त शर्मा ने शुक्रवार को गोपालपुरा रोड़ स्थित उप कारागृह का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उप कारागृह में विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर सब जेल स्टॉफ से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने बंदियों से भी संवाद किया। एसडीएम शर्मा के नेतृत्व में तहसीलदार अभिषेक सिंह, एसएचओ मांगे लाल व पुलिसकर्मियों ने जेल में बंदियों के कारावास की भी जाँच की। इस दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।
प्रस्तावित महिला थाने का किया अवलोकन :- वहीं दुसरी ओर एसडीएम शर्मा ने कस्बे के टापरी रोड़ स्थित अम्बेडकर भवन में प्रस्तावित यहाँ के नवसृजित महिला थाने के उद्घाटन को लेकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ ही भवन के परिसर की भी जाँच की। थाने के संचालन को लेकर आवश्यक संसाधनों को उपलब्ध करवाये जाने के लिए भी एसएचओ आवश्यक दिशा निर्देश दिये। प्रस्तावित थाने में जल्द ही आवश्यक सामग्री उपलब्ध होगी। जिससे अस्थाई रूप से उक्त थाने को शुरू किया जा सकेगा। महिला थाने का उद्घाटन जल्द ही क्षेत्रीय विधायक, उच्च शिक्षा व गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव द्वारा किया जायेगा।