breaking newsCITY EXPRESS NEWSHINDI NEWSJAIPURKOTPUTLIRAJASTHAN

मोदी सरकार ने 9 वर्षों की कालावधि में देश को शांति, समृद्धि और विकास की गति दिखाई:- अष्विनी त्यागी,मोदी सरकार ने 9 वर्षो में हर वर्ग को किया मजबूत:- कर्नल राज्यवर्धन सिंह I

बिल्लूराम सैनी,कोटपूतली :- केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर केन्द्र की उपलब्धियों को जन जन तक पहुचानें को लेकर महाजनसम्पर्क अभियान के तहत शरणम पैराडाईज कोटपूतली में भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उत्तरप्रदेष विधान परिषद के सदस्य एवं महाजनसम्पर्क अभियान के प्रदेष प्रभारी अष्विनी त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार नेे अपने 9 वर्षों के कार्यकाल मे बेमिसाल उपलब्धियों का रिकाॅर्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि देष की 140 करोड़ जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा किया और इस भरोसे ने वर्ष 2014 से 2023 के 9 वर्षों में देष को शांति, समृद्धि और विकास की गति दिखाई है। उन्होंने विश्व मंच पर भारत की धमक की चर्चा करते हुए कहा कि जी-20 समिट ने भारत और पीएम मोदी की नेतृत्व क्षमता पर मुहर लगाई। केंद्र की सरकार ने अपने नौ वर्षों के कार्यकाल में समाज के हर अंग को, हर वर्ग को उसका अधिकार और सम्मान प्रदान किया। महिलाओं को सशक्त करने और पुराने कानूनों में सुधार करके महिलाओं को हर क्षेत्र में बढ़ावा दिया जा रहा है। समाज के वंचित वर्ग को आरक्षण देकर प्रगति में सहभागी बनाया गया। पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारों को दृढ़ता प्रदान की गई। दिव्यांग जनों के लिए अवसरों के नये द्वार खोले गये है।
उन्होंने कहा कि भारत 2022 तक 108 यूनिकॉर्न स्टार्टअप के साथ दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है। 315 नये स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्टर और युवाओं के लिए टेक्नॉलॉजी एवं इनोवेशन के साथ विश्वस्तरीय ज्ञान, रोजगार के बढ़ते अवसर भी केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियां हैं। सूक्ष्म सिंचाई के जरिए पैदावार बढ़ाने का काम इन नौ वर्षों में तेजी से हुआ है। किसानों को प्रतिवर्ष 6000रुपये का सम्मान निधि देना देश के किसानों के परिश्रम का सम्मान है, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों के कष्ट को अनुभव कर उनकी समुचित चिकित्सा के इंतजाम किये। सेनेटरी पैड, सस्ती दर पर जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करके केंद्र सरकार ने आयुष्मान कार्ड के जरिए पांच लाख रुपये तक के इलाज को निःशुल्क किया। केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों की भलाई के लिए कई क्रांतिकारी कदम उठाए। खाद की सब्सिडी बढ़ाकर 2000 करोड़ रुपये कर दी गयी। फसल बीमा के अंतर्गत 1.4 लाख करोड़ रुपये के किसान दावों का भुगतान हुआ कौशल विकास की विभिन्न योजनाओं के जरिए युवाओं को मजबूत बनाकर स्वरोजगार के नये अवसर उपलब्ध करवाये है और इसके लिए मुद्रा योजना से स्वनिधि तक सहायता उपलब्ध कराई गई है। मेक इन इंडिया से आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जयपुर ग्रामीण सांसद ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ देष का चहुॅमुखी विकास तेजी से किया है। आजादी के इन 75 वर्षों में मोदी सरकार के 9 वर्ष और काॅग्रेस 60 वर्षों का फर्क सबके सामने है। केन्द्र सरकार के 9 वर्षो की बेमिसाल उपलब्धियाॅं, केन्द्र सरकार की योजनाऐं, केन्द्र सरकार के जन कल्याणकारी कार्य एवं भारत के सम्मान को निरन्तर मजबूत बनाने के इरादे, भारत के प्रत्येक वर्ग को मजबूत बना रहे है। मोदी सरकार की योजनाएं हर वर्ग के लिए है। समाज का ऐसा कोई वर्ग अछूता नहीं है जो गरीब कल्याण की योजनाओें से लाभान्वित न हुआ हो।दूसरी ओर राजस्थान के जन जन को पीड़ा देने वाला राजस्थान की काॅग्रेस सरकार का साढे चार साल का कुषासन है। जिसमें राजस्थान की जनता भ्रष्ट कानून व्यवस्था, भारी भ्रष्टाचार, युवाओं के साथ किये गये छलावे से एवं काॅग्रेस के अन्तरकलह से त्रस्त है। उन्होंने काॅग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के डीएनए में हिन्दू विरोधी भावनाएं है। जो देश की सर्वमान्य परंपराएं है उन्हें भी कांग्रेस नहीं मानती है। उन्होंने कहा कि हमें कांग्रेस के भारत की अस्मिता विरोधी मानसिकता को भी जनता के समक्ष रखना और हमें जन जन को बताना है कि कांग्रेस हमेशा देश की अवमानना करती आयी है।प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं चैमू विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने समाज के प्रत्येग वर्ग के लिए कार्य तो किया ही है साथ ही समय समय पर कठिन समय में साहसिक निर्णयों के माध्यम से भी देष में किर्तीमान स्थापित किये है। कारोना काॅल में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अर्ष से फर्स तक अपनी जिम्मेदारिया निभा रहा था। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार में ही कोरोना में भारतीय वैक्सिन विष्वभर में निर्यात की गई। सेना को सम्पूर्ण छूट, राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक एवं धारा 370 जैसे साहसिक निर्णय भी नरेन्द्र मोदी सरकार में लिये गये। जिनके कारण आज हमारे देष में अन्य देषों की तुलना में कोरोना काल में मृत्युदर ना के बराबर रही।जिला जयपुर देहात उत्तर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 सालों में देश को बहुत कुछ दिया है। उन्होंने कहा कि काॅग्रेस ने विदेशों में भारत की छवि भ्रष्ट देश के तौर पर बना दी थी, जबकि पीएम मोदी ने विदेशों में भारतीयों का मान-सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के प्रयास से आज भारत की अर्थ व्यवस्था पूरे विश्व में तीसरी मजबूत अर्थ व्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि 2014 तक 18 करोड़ से ज्यादा ऐसे परिवार थे, जहां नल से जल ही नहीं आता था। 2014 से पहले सिर्फ 14 करोड़ लोगों के पास ही गैस कनेक्शन थे। उज्ज्वला योजना और जल जीवन मिशन ने देष की पूरी तस्वीर बदल दी है। बीजेपी ने वन रैंक वन पेंशन को लागू किया। इसका लाभ राजस्थान के भी करीब 2 लाख पूर्व सैनिकों को मिला है। फसल बीमा योजना से किसानों को सवा लाख करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा, पशुपालकों तथा मछली पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा और किसानों को 11 करोड़ से अधिक सॉयल हेल्थ कार्ड दिए गए हैं।
भाजपा नेता मुकेष गोयल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने इन 9 सालो में देष के हर क्षेत्र, हर वर्ग का समावेषी विकास करके देष को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा किया है। आज पूरा विष्व भारत की बढती ताकत का लोहा मानता है और जब भी देष के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसी भी देष की यात्रा करते है तो उनके होने वाले मान सम्मान से प्रत्येक भारतीय का सीना गर्व से चैड़ा हो रहा है। अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं से देष के हर वर्ग गरीब, वंचित, किसान, युवा एवं महिलाओं को आगे लाने का प्रयास किया है।
इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेष उपाध्यक्ष खिमाराम चैधरी, प्रदेष मंत्री गुड्डू सैनी, रेणू पारासर, एससी मोर्चा प्रदेष मंत्री सुबेसिंह मोरोड़िया, ओबीसी मोर्चा प्रदेष उपाध्यक्ष हीरालाल रावत, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कैलाष ताखर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती लाल सिंह, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष भगवान शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर बोकन, जिलामंत्री सुभाष चन्द शर्मा, रविन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। कार्यक्रम के अन्त में जिला महामंत्री सुरेन्द्र चैधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इससे पूर्व अतिथियों ने भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वल्लित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। मोर्चे के जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा के मण्डल अध्यक्षो सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।
सभी ने एक स्वर से काॅग्रेस के कुषासन को जड़ से उखाड़ फैकने का संकल्प लेते हुए जय भाजपा विजय भाजपा तथा भारत माता की जय के नारे लगाये।