नोएडा | 14 मार्च 2026 | नोएडा सेक्टर-18 स्थित Radisson Blu MBD Hotel में Yashoda Medicity Hospital द्वारा कैंसर और रक्त संबंधी बीमारियों के इलाज पर एक महत्वपूर्ण मेडिकल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में देशभर के नामी डॉक्टरों और मेडिकल विशेषज्ञों ने भाग लेकर कैंसर और हेमेटोलॉजी के क्षेत्र में हो रहे नवीन शोध और आधुनिक तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के Founder Chairman & M.D. Dr. P.N. Arora, Managing Director Dr. Upasana Arora और C.O.O Dr. Sunil Dagar भी मौजूद रहे। इनके अलावा डॉक्टरों और मेडिकल प्रोफेशनल्स ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य विषय “Highlights from SABCS 2025 & Hematology 360° – From Precision to Cure” रहा। इसमें कैंसर के उपचार में प्रिसीजन मेडिसिन, नई दवाइयों और आधुनिक तकनीकों के उपयोग से मरीजों को बेहतर और प्रभावी इलाज देने पर विशेष जोर दिया गया।
इस सम्मेलन के Program Director Dr. Manish Singhal रहे, जबकि Co-Director Dr. Gagan Saini, Dr. Nivedita Dhingra और Dr. Asim Rizvi सहित कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपने विचार साझा किए।
डॉक्टरों ने बताया कि कैंसर के इलाज में लगातार नई तकनीकों और रिसर्च के जरिए बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं, जिससे मरीजों को पहले से अधिक प्रभावी उपचार मिल रहा है।
कार्यक्रम के दौरान देशभर से आए डॉक्टरों और मेडिकल प्रोफेशनल्स ने अपने अनुभव साझा किए और भविष्य में कैंसर के इलाज को और बेहतर बनाने के लिए विचार-विमर्श किया।
