द्वारका नई दिल्ली | 29 मई 2026 | राष्ट्रीय साहित्य संघ द्वारा द्वितीय वार्षिक देशभक्ति कवि सम्मेलन ‘भारत बोल रहा है’ का भव्य आयोजन द्वारका कोर्ट बार एसोसिएशन कॉन्फ्रेंस हॉल, सेक्टर-10 द्वारका नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वारका सेक्टर-10 स्थित वंदना इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय साहित्य संघ के अध्यक्ष आदरणीय श्री जय बहादुर सिंह राणा, संस्था के संयोजक अधिवक्ता श्री रजनीकांत एवं सह-संयोजक के तत्वावधान में आयोजित इस द्वितीय वार्षिक कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न भागों से पधारे प्रतिष्ठित एवं सुप्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकारों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। सम्मेलन में डॉ. राधेश्याम बंधु, श्री बाबा कानपुरी, श्री सत्यपाल चावला, डॉ. एम.सी. भगत, श्री मोहन द्विवेदी, श्री आचार्य अनमोल, अधिवक्ता श्री जय सिंह मान, डॉ. रचना दीक्षित, डॉ. निवेदिता शर्मा, डॉ. संतोष सम्प्रिति, डॉ. पूनम माटिया, डॉ. श्वेता त्यागी, श्री रोहित रोज़, डॉ. आर.डी. गौतम विनम्र के अलावा संस्था के अध्यक्ष जय बहादुर राणा और अधिवक्ता रजनीकांत की देश भक्ति से ओत-प्रोत ओजस्वी एवम प्रेरणादायक रचनाएं राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता सांस्कृतिक मूल्यों व माननीय संवेदनाओं प्रति सार्थक संदेश व्यक्त करती नजर आई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत होकर देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया। इस अवसर पर मीडिया से संवाद करते हुए राष्ट्रीय साहित्य संघ के अध्यक्ष श्री जय बहादुर सिंह राणा ने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ विषय पर दिनांक 31 मई 2025 को प्रथम देशभक्ति कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था, और उसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2026 में 29 मई 2026 को भारत बोल रहा है कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।