विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2026 को आपका सहयोग फाउंडेशन की जेवर टीम द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्यों ने पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में परवेद्र गिरी, सचिन गिरी, तरुण ऐलन, रोहित ऐलन, समीर खान, अनिल शर्मा सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
अंत में संस्था के सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि आने वाले समय में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।
