नई दिल्ली | 27 अप्रैल 2026 :- ASHRAY – Association for Social Health & Rehabilitative Action by Youths एक पंजीकृत गैर-सरकारी स्वैच्छिक संस्था (NGO) है, जो पिछले 36 वर्षों से समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के समग्र सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
संस्था की वार्षिक आम सभा (Annual General Body Meeting) के दौरान वर्ष 2026-27 के लिए चुनाव संपन्न कराए गए, जिसमें निम्नलिखित सदस्यों को सर्वसम्मति से पदाधिकारी एवं संचालन परिषद (Governing Council) के सदस्य के रूप में चुना गया:
डॉ. पंकज सदाफल – अध्यक्ष
ओम दत्त वशिष्ठ – उपाध्यक्ष
ऋषि वशिष्ठ – महासचिव
लतिका – सचिव
सलिल कपूर – कोषाध्यक्ष
इसके अतिरिक्त, निम्नलिखित सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य (Executive Members) के रूप में चुना गया:
के. एस. रावत
राजेश भटनागर
नीरज शर्मा
वाणी माधव
के. के. श्रीवास्तव
नागेंद्र
के. के. वशिष्ठ
डॉ. साधना श्रीवास्तव
गुरिंदर कौर
हरीश चंदर
श्याम किशोर श्रीवास्तव
संस्था ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संस्था समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी कार्य करेगी.