नई दिल्ली, द्वारका।
रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली गोविंदा द्वारा रोटरी वर्ष 2026-27 के अवसर पर चार्टर डे, गवर्नर ऑफिशियल विजिट एवं नई नेतृत्व टीम के इंस्टॉलेशन समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम वेलकमहोटल, सेक्टर-10, द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित होगा।
इस अवसर पर रोटेरियन संजीव कुमार बिंदलिश क्लब के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। समारोह में रोटरी के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न क्लबों के सदस्य एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली गोविंदा लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। क्लब द्वारा नियमित रूप से पल्स पोलियो अभियान, रक्तदान एवं ब्लड बैंक सहयोग, सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर तथा अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इसके अलावा क्लब द्वारा द्वारका सेक्टर-20 स्थित रोटरी चौक पर प्रत्येक माह भंडारे का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
यह आयोजन रोटरी की सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
