जैसा कि आपको पता है कि रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली गोविंदा द्वारका बहुत सारे सामाजिक कार्य द्वारका में करता रहता है।
यहां यह बताना जरूरी है कि रोटरी क्लब एक अन्तर्राष्ट्रीय संस्था है जो पूरे विश्व में इसकी शाखाएँ है जो गरीब और पिछड़े लोगों की हर संभव सहायता करती रहती है। रोटरी क्लब की दो मुख्य शाखाएँ है जैसे इंटरेक्ट क्लब जो स्कूल, सोसाइटी आदि जगह बनाए जाते है इसमें अठारह साल तक के लड़के और लड़कियां सदस्य बन सकती है और यह क्लब एक मुख्य रोटरी क्लब के साथ मिलकर काम करता है और दूसरी शाखा रोटरेक्ट क्लब कहलाती है यह कॉलेज, विश्विद्यालय और सोसायटी मै बनाई जाती है इसमें अठारह साल की उम्र से ज्यादा के विद्यार्थी लड़के और लड़कियां सदस्य बन सकते है और यह भी एक मुख्य रोटरी क्लब के साथ मिलकर काम करता है।
इसी संदर्भ मे दिनांक 28.04.2026 मंगलवार को रोटरेक्ट क्लब ऑफ किरोड़ी मल कॉलेज की स्थापना के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किरोड़ी मल कॉलेज नॉर्थ कैंपस दिल्ली में आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉ रवि गुगनानी थे लेकिन किसी कारणबस वो नहीं आ सके। प्रोफेसर जगदीश खट्टर प्रिंसिपल किरोड़ी मल कॉलेज ने इस समारोह की अध्यक्षता की। इस समारोह मे और विशिष्ट लोगों जैसे रोटेरियन अरुण रूंगटा भूतपूर्व अध्यक्ष रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली वेस्ट, रोटेरियन राकेश कुमार डिस्ट्रिक्ट चेयर इंटरेक्ट क्लब, रोटेरियन ऋषिका खन्ना डिस्ट्रिक्ट चेयर रोटरेक्ट क्लब, रोटेरियन मनोज जैन ने भाग लिया और रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली गोविंदा द्वारका से रोटेरियन डॉ अनिल सेठी अध्यक्ष रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली गोविंदा, रोटेरियन राकेश कुमार गुप्ता सचिव रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली गोविंदा, रोटेरियन संजीव बिंदलिश आने वाले अध्यक्ष, रोटेरियन एस पी सिंह भूतपूर्व अध्यक्ष रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली गोविंदा, रोटेरियन मुकेश सिन्हा भूतपूर्व अध्यक्ष रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली गोविंदा, रोटेरियन डॉ विनीत वर्मा रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली गोविंदा, रोटेरियन आशीष जैन रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली गोविंदा इस समारोह को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिया।
प्रोग्राम कॉलेज के कॉन्फ्रेंस सभागार में कॉलेज के विद्यार्थियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय गान और सभी अतिथियों द्वारा ज्योति प्रज्वलित करने के साथ शुरू हुआ इसके बाद सभी अतिथियों का पटका, फ्लावर पोट और मोमेंटो दे कर डॉ अनिल सेठी और अन्य सदस्यों के द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन स्कूल के विद्यार्थी वैष्णवी मिश्रा और आर्यन कोटवानी ने बहुत ही सुचारू रूप से किया वो बधाई के पत्र हैं।
प्रोफेसर दिनेश खट्टर प्रिंसिपल किरोड़ी मल कॉलेज ने अपने संक्षिप्त भाषण में इसे बहुत ही सराहनीय कार्य बताते हुए रोटरेक्ट क्लब के अध्यक्ष और सभी बोर्ड सदस्यों को सलाह दी कि इसके उद्देश्य को पूर्ण सफल बनाए और कहा कि यह समाज के पिछड़े लोगों की सेवा करने का बहुत बड़ा अवसर है।
इसके बाद मुख्य कार्यक्रम सभी रोटरेक्ट क्लब के सदस्यों को पिन लगाई गई और क्लब के अध्यक्ष और सचिव को रोटेरियन ऋषिका खन्ना ने कॉलर पहनाए और रोटरी की शपथ दिलाई और उन्हें उनके उद्देश्यों के बारे मे विस्तार से बताया कि वो लगन और ईमानदारी से काम करके क्लब के उद्देश्यों को प्राप्त करेंगे। रोटेरियन अरुण रूंगटा ने सभी बोर्ड सदस्यों को रोटरी के अभी तक किए गए कुछ कार्यों के बारे मै बताया।
अंत मै रोटेरियन डॉ अनिल सेठी ने अपने संक्षिप्त भाषण में बताया कि कौशिश करने वालों की कभी हर नहीं होती आप मेहनत लगन और ईमानदारी से करे तो फल जरूर मिलता है। आप आगे बढ़ें अच्छे उपक्रमों के साथ रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली गोविंदा द्वारका आपके साथ है। यह आपको एक ऐसा अवसर मिला है जो आपके कैरियर को काफी ऊंचाई तक ले जा सकता हे। रोटेरियन डॉ अनिल सेठी और रोटेरियन संजीव बिंदलिश ने दो गरीब बच्चों की पूरे साल की फीस देने का ऐलान किया। और आश्वासन दिया कि आगे भी और सहायता करने के लिए तैयार हैं।
हाई टी के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ।
