दिल्ली, द्वारका | शनिवार दिनांक 28 फरवरी 206 को, रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली गोविंदा द्वारका के सभी सदस्यों ने अपने अपने परिवार के साथ रंग बिरंगे फूलों से नेशनल एसोसिएशन ऑफ द ब्लाइंड्स सेक्टर ११ द्वारका में होली मनाई।
इस उत्सव में ए सी पी द्वारका श्री किशोर कुमार रेवला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और उत्सव की शोभा बढ़ाई।
होली का कार्यक्रम राष्ट्रीय गान के साथ शुरू हुआ जैसी कि रोटरी की परंपरा है। इसके बाद मुख्य अतिथि का पटका और उपहार चिह्न रोटेरियन एस पी सिंह पूर्व अध्यक्ष, रोटेरियन डॉ अनिल सेठी अध्यक्ष, रोटेरियन मुकेश सिन्हा तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष के द्वारा उनको सम्मानित किया।
होली जिसे रंगों का त्योहार भी कहते है। मुख्य रूप से बुराई पर अच्छाई की विजय और वसंत ऋतू के आगमन का प्रतीक है। होली हमें प्रेम एकता, क्षमा, पुरानी गलतियों को भुलाने और नए रिश्ते स्थापित का करने का संदेश देती है। यह एक ऐसा पर्व है जो सबको एक रंग में रंगने का संदेश देता है।
बुरा ना मानो होली है कि तर्ज पर, इस पर्व पर कोई भी किसी की बात का बुरा नहीं मानता और पुरानी दुश्मनी को भूल कर एक दूसरे के गले लग कर पुरानी दुश्मनी को भूल जाते है।
ये सभी उपरोक्त उदगार मुख्य अतिथि किशोर कुमार रेवला और रोटेरियन मुकेश सिन्हा ने अपने संक्षिप्त भाषण में प्रकट किए।
जैसा कि यह पर्व मस्ती और जूनून के साथ मनाने वाला त्योहार है तो हमारे आर सी डी गोविंदा के सदस्य कैसे पीछे रहते। हमारे आने वाले प्रधान रोटेरियन संजीव बिंदलिश ने जब माइक पकड़ा तो अपनी चुलबुली हरकतों से सभी का मनोरंजन किया। उन्होंने सभी सदस्यों और साथियों को स्टेज पर ला कर एक रंग में रंग दिया। किसी से गाना तो किसी से नाच और किसी से चुटकुले सभी को एक सूत्र में बांध दिया। ऐसा शमा बांध दिया कि जिसको नाचना नहीं आता वो नाचा और जिसने कभी गाना नहीं गाया वो भी गाने लगा और जिसने कभी कमर नहीं हिलाई उसने भी मस्त डांस किया।
क्या माहौल था ऐसा लगता था कि सभी विभिन रंगों में रंग गए है। सभी ने अपनी प्रतिभा के अनुसार इस पर्व को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एक पार्टनर की तरह जुड कर तिजारा टाउनशिप राजस्थान के कुछ अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग दिया और इस टाउनशिप के बारे में विस्तार से उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया।
जैसी कि रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली गोविंदा द्वारका की परम्परा रही है कि हर महीने सदस्यों की वर्षगांठ और सालगृह मनाई जाती है जिनकी कार्यक्रम वाले महीने मैं पड़ती है तो इस बार भी केक काटा गया और उनको शुभकामनाएं भी दी।
रोटेरियन डॉ अनिल सेठी प्रधान ने तिजारा टाउनशिप के पदाधिकारियों और रोटेरियन आशीष श्रीवास्तव जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण रूप से सहयोग के लिए पटका पहना कर सम्मान और धन्यवाद दिया।
अंत मे यह रंगा रंग कार्यक्रम फूलों की होली खेलने के साथ और चाय, काफी, स्नैक्स और मिठाई के साथ सम्पन्न हुआ।
