नई दिल्ली | सम्मवाददाता मारीदास| Iconic Peace Award Council 2026 का आयोजन केवल एक सम्मान समारोह नहीं था। यह उन असली नायकों का उत्सव था, जो बिना शोर किए समाज की तस्वीर बदल रहे हैं। तालियों की गूंज, सम्मान की गरिमा और भावनाओं से भरा वातावरण दिल्ली की इस ऐतिहासिक धरती पर देश के कोने-कोने से आए 100 से अधिक व्यक्तित्वों को उनके अद्वितीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। हर चेहरा एक कहानी था। संघर्ष की, समर्पण की, और सफलता की। आइकॉनिक पीस अवॉर्ड काउंसिल का विज़न स्पष्ट और प्रेरक है। हर योगदान को पहचान, हर प्रतिभा को प्रेरणा। यह मंच केवल ट्रॉफी देने के लिए नहीं बना, बल्कि उत्कृष्टता, नवाचार और शांति की संस्कृति को समाज में स्थापित करने के लिए समर्पित है। इस ऐतिहासिक समारोह की शोभा बढ़ाने पहुँचे मुख्य अतिथि विजय सांपला (भारत सरकार के पूर्व राज्यमंत्री) आचार्य येशी फुन्टशोक (प्रमुख महायान बौद्ध भिक्षु एवं तिब्बती निर्वासित संसद के पूर्व उपाध्यक्ष) Sayonara Teles Lad – पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश, Bishnu Prasad Baral (नेपाल हिन्दू राष्ट्र पुनर्स्थापना मंच चेयरमैन, नेपाल) Sushmita Sikka Aich – चेयरपर्सन इन सभी की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को और भी ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बना दिया। आइकॉनिक पीस अवॉर्ड 2026 ने यह साबित किया कि असली सफलता पद, प्रतिष्ठा या संपत्ति में नहीं होती बल्कि उस मुस्कान में होती है, जो आपके प्रयासों से किसी और के चेहरे पर आती है। यह मंच हमें याद दिलाता है कि समाज बदलने के लिए बड़े संसाधनों की नहीं, बल्कि बड़े दिल की आवश्यकता होती है। एक व्यक्ति का छोटा सा सकारात्मक कदम भी लाखों जीवनों में उम्मीद की किरण बन सकता है।