नई दिल्ली | 8 मार्च 2026 | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आपका सहयोग फाउंडेशन व अर्थ रुट फाउंडेशन के सहयोग से द्वारका उत्सव मेले के मंच पर महिलाओं के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें फाउंडेशन की ओर से केक काटकर महिला दिवस मनाया गया तथा महिलाओं को चॉकलेट भेंट कर और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में आपका सहयोग फाउंडेशन व अर्थ रुट फाउंडेशन की महिला शक्ति टीम की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इस मौके पर फाउंडेशन की दिल्ली सेक्रेटरी पूर्वा कुमारी, एडवोकेट ऋतु मुंजाल, ममता नागर, मोनिका सिंह, अंजना दहिया, गीता चौधरी, रीता ढाका, व वीना वादिनी सहित करीब 50 महिलाएं उपस्थित रहीं और सभी ने मिलकर महिला दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया।
इसके अलावा कार्यक्रम में आपका सहयोग फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू गिरी, द्वारका बसंत उत्सव मेले के आयोजक मनोज अग्रवाल, अर्थ रूट फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विवेक पंवार, मुनीश मेहता, धर्मेंद्र सिंह, प्रोफेसर एस. के. ढाका समेत कई गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।
सभी अतिथियों ने महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और ऐसे आयोजनों से महिलाओं का सम्मान और आत्मविश्वास दोनों बढ़ता है।
द्वारका उत्सव मेले के मंच पर मनाया गया यह महिला दिवस समारोह उत्साह और सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ, जहां महिलाओं को सम्मानित कर समाज में उनके योगदान को सराहा गया।
