जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डा0 इलामारन जी के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मुअस0 -157/2026 धारा 115(2), 109(1), 190, 191(2), 191(3), 351(3), 352, 329(3) बीएनएस में वाँछित चल रहे एक अभियुक्त रामपाल पुत्र अतर सिंह निवासी गोराचम थाना अलीगंज जनपद एटा को अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उपरोक मुकदमें में धारा 3/25 आयुध अधि0 की वृद्धि की गयी है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1. रामपाल पुत्र अतर सिंह निवासी गोराचम थाना अलीगंज जनपद एटा उम्र करीब 52 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
1. एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-
1. उ0नि0 श्री अशोक कुमार
2. है0का0 दिलीप कुमार
3. का0 मोहित कुमार
4. रि0का0 पुष्पेन्द्र सिंह
