द्वारका,दिल्ली | राजधानी दिल्ली के द्वारका से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-14 स्थित कोटिल्य अपार्टमेंट में एक युवती के साथ कथित मारपीट का आरोप लगा है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आरोप है कि मारपीट करने वाला व्यक्ति एक डेन्टिस्ट है। पीड़िता को बचाने आई उसकी मां और भाई के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई।
पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी काफी समय से महिलाओं को परेशान कर रहा था। इसके बाद परिवार ने डीसीपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
द्वारका डीसीपी कुशल पाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।
