उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ में एक और सनसनी हत्याकांड का सफल खुलासा किया है। इस मामले में मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
यह सनसनीखेज मामला हुआ हैं मेरठ जनपद के महाभारत कालीन हस्तिनापुर क्षेत्र का, जहां पुलिस के अनुसार, अतुल पंवार (35 वर्ष), पुत्र अजब सिंह, निवासी ग्राम भंडोरा, थाना बहसूमा, जनपद मेरठ, अपनी पत्नी दामिनी के साथ थाना हस्तिनापुर क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान के पास कृष्णा किड्स पब्लिक स्कूल का संचालन करते थे और वहीं रहते थे। दोनों ने वर्ष 2019 में प्रेम विवाह किया था।
मेरठ एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि 17 जुलाई को हमें सूचना मिली थी कि अतुल पवार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। मृतक के बिस्तर से सांप मिला है। स्थानीय पुलिस जब मौके पर पहुंची तो परिजनों ने बताया कि अतुल को अस्पताल भी लेकर गए थे। पुलिस को यह घटनाक्रम संदिग्ध लगा क्योंकि सांप का व्यवहार साई (शर्मीला) होता है। पुलिस टीम के मन में यह सवाल आया कि सांप चादर में घुसकर क्यों काटेगा, इस के बाद टेक्निकल सर्विलांस शुरू किया गया, जिससे प्रकाश में आया कि अतुल और उसकी पत्नी दामिनी मिलकर कृष्ण किड्स नाम का स्कूल चलाते थे। दामिनी और कृष्ण ने प्रेम विवाह किया था। जांच में यह भी पता चला कि दामिनी का स्कूल के ड्राइवर तुषार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की आपस में बातचीत होती थीं। इसके बाद जब दोनों के फोन की जांच की गई तो यह पता चला कि डिब्बे में बंद सांप का फोटो मिला। पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तो इन्होंने कुबूला कि उन्होंने किसी सपेरे से सांप खरीदा था। पुलिस जांच जब आगे बढ़ी तो पता चला कि स्कूल चलाने से पहले विद्या प्रकाशन में जॉब करता था, तभी उसने 20 लाख का बीमा कराया था। बीमा राशि हड़पकर तुषार और दामिनी ने शादी करने की योजना बनाई। तुषार ने दामिनी को भरोसा दिया कि वह बीमा राशि अपनाने के बाद अपनी पत्नी से तलाक ले लेगा। पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि अतुल को बिना नंबर की कार से कुचलने का भी प्रयास किया था लेकिन दामिनी ने अतुल को रिपोर्ट दर्ज कराने को यह कहकर मना किया कि बिना नंबर की कार की रिपोर्ट लिखाकर क्या होगा।
शुक्रवार की सुबह दामिनी ने अपने पति के सांप काटने की सूचना दी, जिसके बाद अतुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हस्तिनापुर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर मृतक के बिस्तर में सांप भी मिला। परिजन शव को गांव भंडोरा ले गए और मृत्यु संदिग्ध प्रतीत होने पर थाना हस्तिनापुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस पूछताछ में तुषार ने बताया कि वह और दामिनी लंबे समय से प्रेम संबंध में थे। दोनों ने मिलकर अतुल की हत्या की साजिश रची। योजना के तहत घटना से एक रात पहले अतुल को दूध में नींद की गोलियों की अधिक मात्रा दी गई। इसके बाद सोनू और उदय की मदद से एक जहरीला सांप लाकर अतुल के कंबल में छोड़ दिया गया, जिससे सांप के काटने से उसकी मृत्यु हो गई।
जांच में यह भी सामने आया कि अतुल पंवार विद्या प्रकाशन में ड्राइवर के पद पर कार्यरत था और उसके नाम लगभग 20 लाख रुपये का बीमा था। आरोपियों ने बीमा राशि हासिल करने की योजना बनाई थी, जिसमें सहयोग करने के बदले सोनू और उदय को 5 लाख रुपए देने की बात तय हुई थी।
स्वाट टीम देहात एवं थाना हस्तिनापुर पुलिस ने मामले का सफल खुलासा करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
