ALWARbreaking newsCITY EXPRESS NEWSHINDI NEWSRAJASTHAN

डॉक्टर शशिकांत बोरा का जिला उपाध्यक्ष बनने पर हुआ सम्मान I

मुकेश कुमार शर्मा,बानसूर :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशन पर अलवर के जिला अध्यक्ष उमेश भैया की ओर से अलवर उत्तर जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई थी जिसमे डॉक्टर शशिकांत बोहरा को भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनाया गया था। उपाध्यक्ष बनने पर गुरुवार को उनका स्वागत माला व साफा पहनाकर हरि सिंह शेखावत पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष शशिकांत बोरा ने कहा कि आलाकमान द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसे ईमानदारी से निभाउंगा। इस दौरान एडवोकेट विक्रम सिंह शेखावत,पूर्ण सिंह शेखावत, पूर्व पार्षद
सुरेंद्र सिंह चौहान,हरि सिंह श्यामपुरा, महेंद्र यादव विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल भीखाराम मीणा गिरूडी,बाबूलाल स्वामी गिरूडी सहित समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो। बानसूर। माला व साफा पहनाकर स्वागत करते कार्यकर्ता।