ALWARbreaking newsCITY EXPRESS NEWSHINDI NEWSJEWARRAJASTHAN

अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर I

मुकेश कुमार शर्मा,बानसूर :- कस्बे के उप जिला अस्पताल के सामने आज शाम एक तेज़ रफ्तार बोलेरे गाड़ी ने बाईक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाईक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। अनियंत्रित बोलेरो बाईक को करीब 400 मीटर तक घसीट ले गई।

घटना आज शाम साढ़े 6 बजे बानसूर के उप जिला अस्पताल के सामने की है। जहां मनोज कुमार (28)पुत्र सेवाराम निवासी ज्ञानपुरा थानागाजी से बानसूर में अपने बुआ के लडके के कमरे पर मिलने जा रहा था। इसी दौरान उप जिला अस्पताल के सामने पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। और करीब 400 मीटर दूर हरसौरा चौक तक बाईक को घसीट ले गया। घटना में बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यूवक को घायल हालात में उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

जानकारी के अनुसार बोलेरो चालक शराब के नशे में था जिसको ग्रामीणों ने हरसौरा चौक पर पकड़ लिया और पुलिस को सुपुर्द किया गया। इस दौरान बोलेरो गाड़ी से शराब की बोतल भी ग्रामीणों ने बरामद की है।