मनोरंजन

‘शो में दुपट्टा क्यों नहीं पहनतीं?’ दिव्यांका त्रिपाठी का करारा जवाब

सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जहां बॉलीवुड से लेकर टीवी के सितारे फैंस से रूबरू होते रहते हैं हालांकि उनमें से कई सितारों को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। कई बार ये सितारे चुप रहते हैं तो कई बार बार वो क्लास भी लगा देते हैं। अब ऐसा ही कुछ हुआ अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी के साथ। सोशल मीडिया पर उनसे एक यूजर ने ‘बेहूदा’ सा सवाल पूछा लेकिन दिव्यांका भी शांत बैठने वालों में से नहीं थीं उन्होंने जवाब देकर उस यूजर की बोलती बंद कर दी। दिव्यांका ने लगाई क्लास दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी पॉपुलर शो ‘क्राइम पेट्रोल’ को होस्ट करती दिखीं। कुछ एपिसोड में उन्होंने सूट के साथ दुपट्टा नहीं ले रखा था। यूजर ने एपिसोड देखा और सवाल किया- ‘क्राइम पेट्रोल एपिसोड में आप दुपट्टा क्यों नहीं पहनती हैं?’

यूजर को जवाब देते हुए दिव्यांका ने लिखा-  ‘ताकि आप जैसे बिन दुपट्टे की लड़कियों को इज्जत से देखने की आदत डालें। कृपया खुद की और अपने आस-पास के लड़कों की नीयत सुधारें ना कि औरत जात के पहनावे का बीड़ा उठाएं। मेरा शरीर, मेरी आबरू, मेरी मर्जी। आपकी शराफत आपकी मर्जी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *