नई दिल्ली, द्वारका | 25 जनवरी 2026 | रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली गोविंदा द्वारका के सदस्यों द्वारा फैम जैम रेस्टोरेंट, सेक्टर-11 में गणतंत्र दिवस के मौके पर, सदस्यों के जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ समारोह को बड़े ही जोश, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्लब के प्रत्येक सदस्य ने पूरे जोश, जज़्बा और जुनून के साथ भाग लिया।
क्लब के माननीय अध्यक्ष आरटीएन डॉ. अनिल सेठी की अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष आरटीएन दीपाली रूंगटा ने बैठक की कमान संभाली तथा राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर आरटीएन एस. पी. सिंह (पूर्व अध्यक्ष) ने हाल ही में पुनः क्लब से जुड़े तीन सदस्यों — आरटीएन सुमन मित्तल, आरटीएन एम.डी. ताहिर अंसारी एवं आरटीएन गौरव अग्रवाल — का स्वागत एवं परिचय कराया। उल्लेखनीय है कि ये सभी पहले रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली गोविंदा से जुड़े हुए थे, किन्हीं कारणों से सक्रिय नहीं रह पाए थे, परंतु निरंतर प्रयासों के बाद उन्होंने पुनः सदस्यता स्वीकार की। इनके जुड़ने से आरसीडी गोविंदा द्वारका ने 50 सदस्यों का आंकड़ा पूर्ण कर लिया, जो क्लब के लिए गर्व का विषय है। इस उपलब्धि पर सभी सदस्यों ने क्लब को बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान आरटीएन पंकज जैन (प्राची जैन) एवं आरटीएन दीपाली रूंगटा ने एंकर की भूमिका को अत्यंत व्यवस्थित एवं पेशेवर ढंग से निभाया। इसके पश्चात आरटीएन ताहिर एवं आरटीएन प्राची द्वारा बड़े ही रोचक अंदाज़ में तंबोला खेल का संचालन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने अपने जीवनसाथी के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल के दौरान सभी के लिए नाश्ता एवं कॉफी की भी व्यवस्था की गई।
इसके बाद कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण — जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ केक कटिंग समारोह — आयोजित किया गया। इस अवसर पर सदस्यगण अत्यंत उत्साहित नजर आए और एक-दूसरे के साथ खुशियाँ साझा कीं। रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली गोविंदा द्वारका की ओर से जन्मदिन एवं वर्षगांठ मना रहे सदस्यों को उपहार भेंट कर दीर्घायु एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएँ दी गईं।
कार्यक्रम में सदस्यों की अपने जीवनसाथियों के साथ शानदार उपस्थिति रही। सभी ने नृत्य, संगीत और आपसी मेल-जोल के साथ इस खुशनुमा पल का भरपूर आनंद लिया।
अंत में बैठक का समापन उत्तम फेलोशिप एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
धन्यवाद
आरटीएन राकेश कुमार गुप्ता
क्लब सचिव
रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली गोविंदा द्वारका
