रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली गोविंदा द्वारका के सदस्य आरटीएन एस. पी. सिंह (पूर्व अध्यक्ष) एवं आरटीएन मुकेश कुमार अग्रवाल (कोषाध्यक्ष) ने गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर KRA सुपर स्पेशियलिटी क्लिनिक, सेक्टर-11 द्वारका में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में सहभागिता की। यह कार्यक्रम आरटीएन आशीष श्रीवास्तव, KRA क्लिनिक के मालिक, के विशेष अनुरोध पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। सभी उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए गणतंत्र दिवस को गरिमामय रूप से मनाया। समारोह अत्यंत सुंदर एवं प्रेरणादायक रहा।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली गोविंदा द्वारका के क्लब सचिव आरटीएन राकेश कुमार गुप्ता ने सभी आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सराहना की|
