द्वारका। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली गोविंदा द्वारका द्वारा आज दिनांक 2 फरवरी 2026 को गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में कार्यरत दिव्यांग महिला श्रीमती कमलेश को व्हीलचेयर भेंट की गई। यह व्हीलचेयर आपका सहयोग फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सोनू गिरी के अनुरोध पर रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली गोविंदा द्वारका द्वारा प्रदान की गई।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली गोविंदा द्वारका एवं आपका सहयोग फाउंडेशन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली गोविंदा द्वारका की ओर से श्री एम. पी. गर्ग (चार्टर अध्यक्ष) एवं श्री राकेश कुमार गुप्ता (सेक्रेटरी) मौजूद रहे, जबकि आपका सहयोग फाउंडेशन की तरफ से श्री सोनू गिरी (राष्ट्रीय अध्यक्ष), श्री राकेश कुमार नरुला (जनरल सेक्रेटरी) सहित कार्यकारिणी सदस्य श्री प्रवीण कुमार मुद्दगल, श्री सचिन राठी, श्री विपिन कुमार एवं सुश्री पूर्वा कुमारी उपस्थित रहीं। इसके लिये आपका सहयोग फाउंडेशन की पूरी टीम की तरफ से रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली गोविंदा का हार्दिक धन्यवाद।
कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने समाज के जरूरतमंद एवं दिव्यांग व्यक्तियों की सहायता हेतु ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
www.aapkasahyogfoundation.in
