दिल्ली

सोनिया गांधी का तंज- पिछले 5 साल से महंगाई ने गरीब का जीना किया दूभर

पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनाव  ( Assembly Election 2022 ) के बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi ) ने भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) और मोदी सरकार ( Modi Government ) पर जमकर निशाना साधा

नई दिल्ली:

पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनाव  ( Assembly Election 2022 ) के बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi ) ने भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) और मोदी सरकार ( Modi Government ) पर जमकर निशाना साधा. सोनिया गांधी ने कहा कि आपने 5 साल ऐसी सरकार देखी जिसने अलगाव पैदा करने के अलावा कोई काम नहीं किया। 12 लाख से ज़्यादा सरकारी नौकरी पद खाली हैं लेकिन सरकार उन पदों को नहीं भर रही है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सिलेंडर के दाम इतने बढ़ गए हैं की घर चलाना मुश्किल हो गया है: सोनिया गांधी, कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आगे कहा कि हमने महिलाओं के लिए शक्ति विधान, युवाओं के लिए भर्ती विधान और उत्तर प्रदेश के विकास के लिए उन्नति विधान तैयार किया है। प्रियंका गांधी ने 40% टिकट महिलाओं को दी हैं। उत्तर प्रदेश के हक की लड़ाई लड़ते हुए हमारे 18,000 कार्यकर्ता जेल भेजे गए.