द्वारका, दिल्ली | 25 जुलाई 2026 | इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय रिटायर्ड एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन (IGNOU-REWA) ने नई दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल के साथ मिलकर शनिवार, 25 जुलाई, 2026 को हॉस्पिटल के कॉन्फ्रेंस हॉल में स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का सफल आयोजन किया।
गैस्ट्रो विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. सक्षम सेठ ने ‘कब्ज को बेहतर ढंग से समझना’ विषय पर जानकारी दी, जबकि हड्डी रोग विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. संजीव कुमार ने ‘ सेवानिवृत्ति के बाद दर्द-मुक्त जीवन’ विषय पर लोगों को संबोधित किया।
सत्र में बड़ी संख्या में IGNOU के सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कई उपस्थित लोगों ने दोनों सत्र के दौरान स्वास्थ्य से जुड़े सवाल पूछे, जिनका डॉक्टरों ने अच्छे से जवाब दिया।
आयुष्मान हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. प्रशांत सनवाल और जनरल मैनेजर श्री सुनील कौशिक ने हॉस्पिटल में उपलब्ध आधुनिक
चिकित्सा सुविधाओं और व्यापक हेल्थकेयर सेवाओं के बारे में जानकारी दी और स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित करने के लिए IGNOU-REWA का आभार व्यक्त किया।
सदस्यों ने सत्र के आयोजन की सराहना की और भविष्य में ऐसे और सत्र आयोजित करने का अनुरोध किया, जिस पर डॉ. प्रशांत सनवाल ने तुरंत सहमति जताई।
IGNOU-REWA के वाइस प्रेसिडेंट और इन सेशन के कोऑर्डिनेटर श्री ए. एस. छतवाल ने सत्र में शामिल हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने IGNOU-REWA के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसे और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
