समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए Rotary Club of Delhi West, Govind Safe Foundation, Rotary Club of Delhi Govinda और श्री श्याम नवोदय सांस्कृतिक संघ ने Shroff Charity Eye Hospital के सहयोग से एक मेगा नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया।
इस शिविर में लोगों को निःशुल्क नेत्र परीक्षण, मोतियाबिंद के मुफ्त ऑपरेशन और जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे उपलब्ध कराए गए। इस सेवा शिविर का लाभ करीब 200 लोगों ने उठाया।
इस पूरे आयोजन की सफलता में रोटेरियन एवं पूर्व अध्यक्ष अरुण रूंगटा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन और अथक प्रयासों से यह मेगा आई कैंप सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सका। सभी आयोजकों और स्वयंसेवकों ने मिलकर समाज के जरूरतमंद लोगों तक बेहतर नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
