मनोरंजन

‘कैलेंडर गर्ल’ बन कमाया नाम, फिल्मों से लेकर वेब शोज में बिजी हैं ‘मेड इन हेवेन’ की सोभिता धुलिपाला

मॉडल और अभिनेत्री सोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) 31 मई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। उनका जन्म आंध्र प्रदेश के तेनाली में हुआ। सोभिता मॉडलिंग की दुनिया का बड़ा नाम हैं। इसके अलावा वो फिल्मों और वेब शोज में भी व्यस्त हैं तो चलिए उनके जन्मदिन पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें। (फोटो: इंस्टाग्राम/ sobhitad)

सोभिता एक तेलुगू ब्राह्मण परिवार में पैदा हुईं। वो विशाखापट्टनम में बड़ी हुईं। आगे की पढ़ाई की लिए वो मुंबई पहुंचीं।

सोभिता ने मुंबई यूनिवर्सिटी के एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनोमिक्स से पढ़ाई की। वो डांस में भी पारंगत हैं।

सोभिता एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर हैं। उन्होंने भारतीय क्लासिकल डांस भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी की ट्रेनिंग ली है।

2013 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा में लिया। जहां उन्हें मिस स्टाइलिश हेयर, मिस टैलेंट और मिस फैशन आइकल सहित कई अन्य अवॉर्ड मिले। 2014 में वो किंगफिशनर कैंलेंडर गर्ल रह चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *