सिलिंडर ब्लास्ट के बाद जमींदोज हुए दो मकान, मृतकों की संख्या हुई आठ : गोंडा
यूपी के गोंडा में बीती रात सिलिंडर ब्लास्ट के बाद दो मकानों के गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। पहले सात लोगों की मौत का अस्पताल में पता चला और बाद में मलबे से एक लड़के का शव निकाला गया।