ALWARBEHROR NEWSbreaking newsCITY EXPRESS NEWSGOVERNMENTHINDI NEWSJAIPURKOTPUTLIRAJASTHANचुनावदेश

भारतीय जनता युवा मोर्चा का नव मतदाता अभियान, नरेश संयोजक व प्रवीण सह संयोजक नियुक्त|

बिल्लूराम सैनी,कोटपूतली:- भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नव मतदाताओं को पार्टी से जोडऩे एवं जागरूक करने के लिए प्रदेश भर में नव मतदाता अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में नव मतदाता अभियान के संयोजक गौरव यादव ने ग्राम पनियाला निवासी नरेश रावत को अभियान का कोटपूतली विधानसभा संयोजक एवं भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रवीण बंसल को सह संयोजक नियुक्त किया है। इसी प्रकार मनीष सैनी को कोटपूतली शहर मंडल का संयोजक व गोर्वधन सैनी को सह संयोजक, ईश्वर स्वामी को पूरब मंडल का संयोजक व देशराज को सह संयोजक, बलवंत सिंह को पश्चिम मंडल का संयोजक एवं भवानी सिंह को सह संयोजक, प्रवीण जांगिड़ को उत्तर मंडल का संयोजक व सतीश मुक्कड़ को सह संयोजक व नरेन्द्र गुर्जर को दक्षिण मंडल का संयोजक व कृष्ण शर्मा को सह संयोजक नियुक्त किया है।