अधिवेशन में महासभा के राष्ट्रीय चुनाव कराए गए, जिसमें कंवर हरिवंश सिंह को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया, कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, वहीं सांसद जगदम्बा प्रसाद सहित कई विधायक और जनप्रतिनिधियों ने भी, अपनी उपस्थिति दर्ज कर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई, अधिवेशन में उपस्थित सभी वक्ताओं ने क्षत्रिय समाज की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक उत्थान की आवश्यकता पर बल दिया, वक्ताओं ने कहा कि समाज को संगठित करने और उसकी गरिमा बनाए रखने के लिए, हर व्यक्ति को ईमानदारी से संगठन के प्रति समर्पण भाव से कार्य करना चाहिए, वक्ताओं ने यह भी कहा कि वर्तमान समय में संस्कारयुक्त शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को संस्कार, क्षत्रिय समाज के इतिहास बारे जागरूक करें।
