नई दिल्ली | भारत विकास परिषद गोविंद शाखा द्वारका द्वारा सर्दी के मौसम को देखते हुए निरंतर कंबल वितरण सेवा श्रृंखला चलाई जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 13 जनवरी 2026, मंगलवार को मेट्रो व्यू अपार्टमेंट्स, सेक्टर-13, द्वारका में एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सुरक्षा गार्ड्स, माली, सफाई कर्मचारी, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन सहित अन्य आवश्यक सेवा कर्मियों को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण का यह कार्य आरडब्ल्यूए सचिव श्री जितेन्द्र सिंह डोगरा के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद गोविंद शाखा द्वारका के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
सेवा कार्य में विशेष रूप से—
👉 श्री एम.पी. गर्ग (संयोजक)
👉 श्री एस.पी. सिंह (अध्यक्ष)
👉 श्री राकेश कुमार गुप्ता (संयोजक)
👉 श्री जे.सी. गुप्ता
👉 श्री महेन्द्र सक्सैना
👉 श्री तुषार कांता मोहपात्रा
साथ ही आरडब्ल्यूए के अन्य अधिकारियों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
भारत विकास परिषद गोविंद शाखा द्वारका द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की स्थानीय निवासियों एवं लाभार्थियों ने सराहना की। परिषद के सचिव श्री एन.सी. मिश्रा ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक सेवा कार्यक्रम निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।
