जहांगीरपुर खुर्जा-जेवर रोड पर कार और टू-व्हीलर की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल |

जहांगीरपुर:-(विनय शर्मा )जहांगीरपुर चौकी क्षेत्र में खुर्जा-जेवर रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के निकट मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे कार और टू-व्हीलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टू-व्हीलर सवार दो युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान नगला जफरगढ़ निवासी कुलदीप पुत्र सुगंध स्वरूप (21 वर्ष) और सौरभ पुत्र भूप सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि कुलदीप जहांगीरपुर स्थित एक मोबाइल की दुकान पर काम करता है, जबकि सौरभ मौहलीपुर से मजदूरी करने के बाद घरेलू सामान लेने के लिए जहांगीरपुर आया था।बताया गया कि दोनों युवक टू-व्हीलर पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान खुर्जा की ओर से आ रही एक कार से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार और टू-व्हीलर दोनों क्षतिग्रस्त हो गए।पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा हादसे की सूचना मिलते ही जहांगीरपुर पुलिस चौकी प्रभारी सोनवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान घायलों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों घायल युवकों को उपचार के लिए जेवर स्थित कैलाश अस्पताल भेजा।चौकी प्रभारी के अनुसार कार और चालक पुलिस की कस्टडी में हैं। प्रारंभिक जानकारी में वाहन चालक को क्षेत्र के गांव थोरा का बताया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
