City Express News 24x7 — खबर देश की, भरोसा आपका

राशिफल

आज का राशिफल, 15 अक्टूबर 2026, बृहस्पतिवार

आज का राशिफल, 15 अक्टूबर 2026, बृहस्पतिवार

15 अक्टूबर 2026

🌹👉मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)  आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके सभी काम अपने आप बनते चले जाएंगे। जिन काम को लेकर आप मेहनत कर रहे थे, उनके भी पूरे होने की संभावना है। यदि आप किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने आय को सीमित रखना होगा। आपका व्यय तो बढ़ेगा, लेकिन फिर भी आप अपने खर्चों को बैलेंस करने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम को लेकर शाबाशी मिल सकती है। 🌹वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपका किसी काम को लेकर यदि लंबे समय से लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। आप शानो शौकत के लिए कुछ महंगे कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप, आदि की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको किसी योजना में बहुत ही सोच विचार कर धन लगाना होगा। 🌹मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं लेकर आएगा। आपको अत्यधिक काम के कारण भाग दौड़ अधिक रहेगी, लेकिन आप  शरीर को काम के साथ-साथ आराम भी देंगे, नहीं तो कोई बीमारी आपके शरीर में घर कर सकती है। आपको कार्य क्षेत्र में किसी सम्मान की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके पड़ोस में लोग आपकी मीठी बातों से प्रसन्न रहेंगे, जिस कारण आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के काम में वृद्धि हो सकती है।  🌹कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य को कोई बीमारी होने की संभावना है। यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से रुक रहा था, तो आप उसे पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप बाहरी काम में ध्यान लगाएंगे। आपको जिस बात का तनाव था तो वो भी दूर होता नजर आएगा। 🌹सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने काम में आगे बढ़ेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति भी आपका काफी रुझान रहेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा परोपकार कार्य में लगाएंगे। यदि आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिले, तो आप उसमें अपनी बात जरूर रखें। परिवार के किसी सदस्य से खटपट हो सकती है, जिस कारण आपके रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे  मेल मिलाप करने आ सकता है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। 🌹कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) आज आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ा सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी बचत की स्कीम का पता चल सकता है। आप जीवनसाथी की किसी समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। आप किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। वह प्रत्येक काम में आपका पूरा साथ देंगे। भाई व बहनों से संबंधित कोई निर्णय लेने से पहले उनके मन की इच्छा को भी जानना होगा। अपने परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। 🌹तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)  आज का दिन आपके लिए कुछ लाभ लेकर आएगा। आप अपने से ज्यादा दूसरों के काम को प्राथमिकता देंगे। इस कारण आपके कामों को करने में समस्या आएगी। आप अपनी पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें, क्योंकि उनका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।  आपको किसी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। माताजी से आप यदि कोई जरूरी जानकारी शेयर करें, तो उसे लीक ना होने दें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। 🌹वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से काम को आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।  व्यापार की योजना बना रहे लोग आज कुछ नये संपर्क बना सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिस कारण परिवार के सदस्यों में कोई कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपसे कार्य क्षेत्र में कोई गलती होने के कारण आपको अपने अधिकारियों से उसके लिए माफी मांगनी पड़ सकती है। 🌹धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) आज आपको वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी। कार्य क्षेत्र में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने काम को लेकर सख्त रहेंगे। शासन व सत्ता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप काम को लेकर यदि जल्दबाजी दिखाएंगे, तो आपके काम में रुकावट आ सकती हैं। विद्यार्थी अपने पिताजी से  शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। आपका कोई मित्र  आपके लिए किसी योजना को लेकर आ सकता है, जिसमें आप बहुत ही सोच विचार कर धन लगाएं।   🌹मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) आज आप कोई भी कार्य सोच विचार कर ही करें। यदि आपने किसी बाहरी व्यक्ति से कोई जरूरी जानकारी शेयर की, तो वह उसका फायदा उठा सकता है। आपके मन में कुछ विचार आएंगे, जिन पर आप तुरंत अमल करें। अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार में किसी को आपकी बात बुरी लग सकती है, इसलिए सोच समझकर बोलें। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे।  🌹कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपके मित्र आपको किसी पिकनिक आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए उनके मन में चल रही बातों को भी जानने की कोशिश करनी होगी।  आप किसी काम को लेकर यदि अपनी मर्जी चलाएंगे, तो उसमें आपके पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। बिजनेस में आप किसी को पार्टनर बनाने से पहले जांच परख लें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। आपकी किसी बात को लेकर कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारियों से कहा सुनी हो सकती है, जिसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ेगा।  🌹मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)  आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयां भरा रहेगा। आपके सहयोगी ही आपके काम में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे। आप किसी अजनबी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं,  जिस कारण आपको बाद में कोई नुकसान होने की संभावना है। माता जी की सेहत में कुछ गिरावट होने के कारण आपको भाग दौड़ अधिक करनी होगी। आप अपनी संतान की किसी फरमाइश को पूरा करने के लिए किसी परिजन से धन उधार ले सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को  किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

आज का राशिफल, दिनांक - 12 अक्टूबर 2026, दिन - सोमवार

आज का राशिफल, दिनांक - 12 अक्टूबर 2026, दिन - सोमवार

12 अक्टूबर 2026

        आज का राशिफल  🌹👉मेष राशि (Aries)- आपको अपने तल्ख़ रवैये के कारण ख़ामियाज़ा उठाना पड़ सकता है। शिष्टाचार को अपनी आदत में शामिल कर लें, क्योंकि शिष्टाचारी इंसान कुछ भी कड़वा बोलने से पहले दो बार सोचता है। लेकिन अगर ऐसा कुछ कहना बहुत ज़रूरी हो, तो बहुत विनम्र और शालीन तरीक़े से कहें। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। अपने नज़रिए को दूसरों पर न थोपें- विवाद से बचने के लिए दूसरों की बातें भी ग़ौर से सुनें। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा। काम पर चीज़ें थोड़ी अजीब हो सकती हैं, आपको महसूस होगा कि सब कुछ आपके ख़िलाफ़ जा रहा है। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। वैवाहिक जीवन के नज़रिए से आज के दिन आपके सब्र का इम्तिहान हे। चीज़ें क़ाबू में रखने के लिए मन को शान्त रखें। 🌹वृश राशि ,(Taurus)- स्वार्थी इंसानों से बचने की पूरी कोशिश करें,क्योंकि वह आपको तनाव दे सकता है। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। रिश्तेदारों की वजह से कुछ तनाव पैदा हो सकता है। हालात पर क़ाबू पाने के लिए अपने ऊपर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी का कोई भी फ़ैसला आपको उनसे दूर कर सकता है, जो आपके दिल के क़रीब हैं। रोमांस को झटका लगेगा और आपके कीमती तोहफ़े भी आज जादू चलाने में विफल रहेंगे। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आपकी संप्रेषण अर्थात कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। आप अपने जीवनसाथी को समझने में आपसे ग़लती हो सकती है,जिसकी वजह से सारा दिन उदासी में गुज़रेगा। 🌹मिथुन राशि (Gemini)- स्वतः ही अपनी चिकित्सा करना घातक सिद्ध हो सकता है, कोई भी औषधि लेने से पहले चिकित्सक की सलाह लें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है,ऐसे लोगों से “न” कहने के लिए तैयार रहें, जो आपसे ज़रूरत से ज़्यादा उम्मीदें लगाए हों। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज अनुभव करेंगे। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें दिमाग़ शांत रखने की ज़रूरत है। परीक्षा की घबराहट को अपने उपर हावी न होने दें, आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम ज़रूर देगा। दूसरों को यह बताने के लिए ज़्यादा उतावले न हों कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं। बढ़िया खाना, रोमानी पल और जीवनसाथी का साथ यही ख़ास है आज। 🌹कर्क राशि (Cancer)- आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा दिन नहीं है और आप छोटी-छोटी बातों पर झुंझलाएंगे। ख़र्चो में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। आपको चिंतामुक्त होकर अपने क़रीबी दोस्तों और परिवार के बीच ख़ुशी के लम्हे तलाशने की ज़रूरत है। ज़िंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नई दिशा देगा। किसी साझेदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें, क्योंकि मुमकिन है कि भागीदार आपका दिमाग फ़ायदा उठाने की कोशिश करें। नए विचारों और आइडिया को जाँचने का बेहतरीन वक़्त आ गया हैं, अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है। 🌹सिंह राशि (Leo)- अपने ख़राब मूड को शादीशुदा ज़िंदगी में तनाव का कारण न बनने दें। इससे बचने की कोशिश करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ़ खींचेंगे- आपके सामने चुनने के लिए कई चीज़ें होंगी और आपके सामने समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए। आज के इस ख़बसूरत दिन प्रेम-संबंध में आपकी सभी शिकायतें ग़ायब हो जाएंगी। दफ़्तर में हर कोई आपको चुनौती देने को आमादा है; हिम्मत रखें। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। आपका जीवनसाथी आपको प्यार का एहसास देना चाहता है, उसकी मदद करें। 🌹कन्या राशि (Virgo)- जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा, कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएँ। घर में रस्म-रिवाज़ आदि होगा। ख़ुशमिज़ाज रहें और प्यार की राह में बाधाओं का सामना करने के लिए तैयार रहें। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। किसी ख़बसूरत याद के कारण आपके और आपके जीवनसाथी के बीच की अनबन रुक सकती है। इसलिए वाद-विवाद की हालत में पुराने दिनों की यादों को ताज़ा करना न भूलें। 🌹तुला राशि (Libra)- आपका मनमौजी बर्ताव सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। कोई ऐसा जिस पर आप यक़ीन करते हैं आपको पूरा सच नहीं बताएगा सारे तथ्यों को जानने के लिए थोड़ी छानबीन ज़रूरी है, लेकिन अगर आप ग़ुस्से में कोई क़दम उठाएंगे तो उससे आपके संबंध ख़राब हो सकते हैं। ज़ाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त मौक़े हैं, लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। आपके साझीदार आपकी नई योजनाओं और विचारों का समर्थन करेंगे। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। आज आपको अपने जीवनसाथी का दैवीय पक्ष देखने को मिल सकता है। 🌹वृषिक राशि (Scorpio)- आपके पति-पत्नी की सेहत तनाव और फिक्र की वजह बन सकती है। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाइयाँ हल हो जाएंगी। शाम के समय कुछ हँसी-ख़ुशी भरा वक़्त अपने बच्चों के साथ गुज़ारें। कुछ लोगों के लिए जल्द ही शादी की शहनाई बज सकती है, जबकि दूसरे ज़िन्दगी में नए रोमांस का अनुभव करेंगे। कार्यालय में सब कुछ आपके पक्ष में जाता नज़र आ रहा है। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ ख़ास देखने को मिल सकता है। 🌹धनु राशि (Sagittarius)- हर इंसान को ग़ौर से सुनें, हो सकता है आपको अपनी समस्या का समाधान मिल जाए। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नज़र अन्दाज़ करें। प्रेम के नज़रिए से आज का दिन आपके लिए ख़ुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने काम में प्रगति देखेंगे। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। अपने जीवनसाथी के साथ आप आज एक शानदार शाम गुज़ार सकते हैं। 🌹मकर राशि (Capricorn)- धैर्य बनाए रखें,क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं,लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। विवाद और मतभेद के चलते घर पर कुछ तनाव के पल झेलने पड़ सकते हैं। आपका रुमानी संबंध आज थोड़ी परेशानी में पड़ सकता है। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और ख़ास कामों के लिए है। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आपके जीवनसाथी की सुस्ती आपके कई कामों पर पानी फेर सकती हैं। 🌹कुम्भ राशि (Aquarius)- अपने दिन की शुरुआत कसरत से करें-यही वक़्त है जब आप अपने बारें में अच्छा महसूस करने की शुरुआत कर सकते हैं, इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और नियमित रखने की कोशिश करें। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की ज़रूरत है। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है। तरोताज़गी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन, लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की ज़रूरत है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है। 🌹मीन राशि (Pisces )- लम्बी यात्रा के लिहाज़ से आपने सेहत और ऊर्जा-स्तर में जो सुधार किए हैं, वे काफ़ी फ़ायदेमंद रहेंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप थकान के चंगुल में फँसने से बचे रहेंगे। आज आपको भूमि, रियल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत है। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। आप किसी बड़ी योजना या घटना में भागीदार होंगे, जिसके लिए आपको सराहना और पुरस्कार मिलेंगे। 🌹👉 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनायें बधाई और शुभ आशीष । 🌹👉दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है।  🌹👉आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।  🌹👉आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। 🌹👉ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30 शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9 शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052 ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 🌹👉जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :⤵️ ➡️घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। 🌹👉किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। 🌹👉शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। 🌷अशांति मिटाने का उपाय🌷 🐄 गाय के गोबर के कंडे लें, उसके ऊपर घी में भीगे हुए चावल डालकर जलाएं l घर में शांति आएगी व वास्तु दोष दूर होंगे l            🌷दरिद्रता दूर करने का उपाय🌷 🌞 सूर्य नारायण को प्रार्थना करें, जल चढ़ायें। 🐄 चावल और गाय के दूध की खीर बनायें और सूर्य देव को भोग लगायें । 👉🏻 इतवार को बिना नमक के भोजन करने को कहा गया है । 👉🏻 ऐसा कुछ समय तक करने से दरिद्रता दूर होती है, इसमें शंका नही ।        🌷घर के झगड़े शांत करने का उपाय🌷 🏡 घर में झगड़े होते तो एक लोटा पानी लेकर रात को सोते समय पलंग के नीचे रखो और दूसरे दिन सुबह वो पानी घर में छाँटो और पीपल को सींच दो, घर के झगड़े खत्म होगे ।

आज का राशिफल, 11 अक्टूबर 2026, शनिवार

आज का राशिफल, 11 अक्टूबर 2026, शनिवार

11 अक्टूबर 2026

🌤️  दिनांक - 11 अक्टूबर 2026 🌤️ दिन - रविवार 🌤️ *विक्रम संवत 2083                  (गुजरात अनुसार 2082)* 🌤️ शक संवत -1948 🌤️ अयन - दक्षिणायन  🌤️ ऋतु - शरद ॠतु  🌤️ मास - आश्विन 🌤️ पक्ष - शुक्ल  🌤️ तिथि - प्रतिपदा रात्रि 09:30 तक                    तत्पश्चात द्वितीया 🌤️ नक्षत्र - चित्रा रात्रि 10:32 तक                     तत्पश्चात स्वाती 🌤️ योग - वैधृति रात्रि 09:05 तक                   तत्पश्चात विष्कंभ 🌤️*राहुकाल - शाम 04:50 से शाम 06:18 तक* 🌤️ सूर्योदय - 06:33 🌤️ सूर्यास्त -  06:16 👉 दिशाशूल - पश्चिम दिशा मे               🌹 आज का राशिफल 🌹 🌹👉 मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)  आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। सोच समझ से आपके सभी काम आसानी से हल होंगे और आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे, इसलिए आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की भी प्लानिंग कर सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ आप काफी समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। 🌹वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करना होगा, नहीं तो आपकी समस्याएं बाद में बढ़ने लगेंगी। आप कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखें। आपका मन कामकाज में थोड़ा कम लगेगा। किसी बात को लेकर आपकी लोगों से खटपट होने की संभावना है। आप किसी वाद-विवाद की स्थिति में धैर्य बनाए रखें। किसी से कोई बात आपको सोच समझकर बोलनी होगी। 🌹मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरे एक्टिव रहेंगे, उन्हें किसी की सलाह पर चलने से बचना होगा। आप धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी साख और संबंधों में वृद्धि होगी। आपको काम को लेकर अधिक थकान रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपके मनचाहे खर्च भी आपको परेशान कर सकते हैं, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों का कोई नया टैलेंट जाग सकता है। 🌹कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)  आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। महिला मित्रों से आपको सावधान रहना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आप अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, क्योंकि वह आज बढ़ सकते हैं। आपकी किसी गलती के लिए कार्यक्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। यदि आप कहीं घूमने फिरने जा रहे हैं, तो उसमें आप अपने कामों पर पूरा ध्यान दें। 🌹सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज -मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको प्रमोशन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह भी आपको मिलने की संभावना है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझकर करना होगा। 🌹कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। यदि आपकी कोई मन की इच्छा अटकी हुई थी, तो वह आज बाहर आ सकती है। आपको अपने सहयोगियों से कोई भी बात सोच समझकर बोलनी होंगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आप अपने शौक की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। कोई लेनदेन यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो वह आज हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 🌹तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)  आज का दिन आपके लिए कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलेंगे। परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके किसी सहयोगी से काम को लेकर खटपट होने की संभावना है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपको महिला मित्रों से सावधान रहना होगा। 🌹वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपके मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवनसाथी के करियर में चल रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। आपको किसी काम को लेकर ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। आपके विरोधी सतर्क रहेंगे, लेकिन उन्हें आप आसानी से मात दे सकेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। 🌹धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। सोच समझ से आप कोई ऐसा निर्णय ले सकते हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में लोग हैरान रहेंगे। आपको प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट थोड़ा सोच समझकर करना होगा। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपने पिताजी से कोई बात थोड़ा सोच समझकर कहना होगा। विद्यार्थियों में कुछ नया करने की रुचि जाग सकती है। आपके पारिवारिक जीवन में प्रेम और स्नेह बना रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। 🌹मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। यदि आपको किसी बात को लेकर टेंशन या उलझन चल रही थी, तो उससे आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आपकी संतान भी आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकती है और कार्यक्षेत्र में भी आपको अपने कामों को लेकर ज्यादा समस्या नहीं आएगी। आपके सभी काम आसानी से पूरे होते चले जाएंगे। आप कुछ समय रिलैक्स करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको अच्छा फील होगा। जीवनसाथी किसी बात को लेकर आपकी तारीफ कर सकते हैं, जिससे आपके बीच प्रेम और बढ़ेगा। 🌹कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपके मन में किसी बात को लेकर यदि अनबन चल रही है, तो उसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने के बारे में आप थोड़ा सोच समझ कर ही आगे बढ़ें, क्योंकि आप किसी की दी गई सलाह पर चलेंगे, तो बाद में आपको पछतावा होगा। कोई पुराना लेनदेन आपको परेशान कर सकता है, जिसके लिए आपको अपने भाइयों से बातचीत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने से आपके कुछ न विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। 🌹मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)  आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको बिजनेस में भी अच्छे लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। आपके मन में किसी नए काम को लेकर हलचल रहने वाली है। घर में आप किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी में व्यस्त नजर आएंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप कोई ऐसी बात ना बोले, जो उन्हें बुरी न लगे, नहीं तो रिश्ते में दरार आने की संभावना है। संतान की तरक्की करते देख आपको खुशी होगी, उनकी नौकरी से संबंधित समस्या भी समाप्त होगी। 🌹👉जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष। 🌹👉दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं।  🌹👉ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। 🌹👉दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। 🌹👉आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। 🌹👉आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29 शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92 शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036 ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 🌹👉जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल : किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें।  🌹👉बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा।  🌹👉पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।

सर्व पितृ अमावस्या,10 अक्टूबर दिन शनिवार, सनातन धर्म में क्या है, आज का महत्व

सर्व पितृ अमावस्या,10 अक्टूबर दिन शनिवार, सनातन धर्म में क्या है, आज का महत्व

10 अक्टूबर 2026

सर्व पितृ अमावस्या (अध्यात्म शास्त्र एवं ज्ञान) 🔱👉 10 अक्टूबर 2026 शनिवार को सर्व पितृ अमावस्या है। इस दिन अपने परिवार एवं कुलवें में भूल-चूक वाले पित्रों का विसर्जन होता है। जिसे श्रद्धा पूर्वक श्रद्धांजलि दी जाती है।⤵️                    🌹👇👇👇🌹 🔥👉 जिन्होंने हमें पाला-पोसा, बड़ा किया, पढ़ाया-लिखाया, हममें भक्ति, ज्ञान एवं धर्म के संस्कारों का सिंचन किया उनका श्रद्धापूर्वक स्मरण करके उन्हें तर्पण-श्राद्ध से प्रसन्न करने के दिन ही हैं श्राद्धपक्ष। 🔥👉 जिस प्रकार चारागाह में सैंकड़ों गौओं में छिपी हुई अपनी माँ को बछड़ा ढूँढ लेता है उसी प्रकार श्राद्धकर्म में दिए गये पदार्थ को मंत्र वहाँ पर पहुँचा देता है जहाँ लक्षित जीव अवस्थित रहता है। 🔥👉 पितरों के नाम, गोत्र और मंत्र श्राद्ध में दिये गये अन्न को उसके पास ले जाते हैं, चाहे वे सैंकड़ों योनियों में क्यों न गये हों। श्राद्ध के अन्नादि से उनकी तृप्ति होती है। परमेष्ठी ब्रह्मा ने इसी प्रकार के श्राद्ध की मर्यादा स्थिर की है।" 🔥👉 सर्व पितृ अमावस्या को पितर भूमि पर आते हैं । उस दिन अवश्य श्राद्ध करना चहिये। 🔥👉 उस दिन श्राद्ध नही करते हैं तो पितर नाराज होकर चले जाते हैं । 🔥👉 आप यदि उस दिन श्राद्ध करने में सक्षम् नही हैं  तो उस दिन तांबे के लोटे में जल भरकर के भगवदगीता के सातवें अध्याय का पाठ करें  और मंत्र  "ॐ नमो भगवते वासुदेव"एवं " ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं स्वधा देव्यै स्वाहा" की 1-1 माला करके सूर्यनारायण भगवान को जल का अर्घ्य दें । 🔥👉 और सूर्य भगवान को बगल ऊँची करके बोले की मैं अपने पितरों को प्रणाम करता हूँ। 🔥👉 वे मेरी भक्ति से ही तृप्तिलाभ करें। मैंने अपनी दोनों बाहें आकाश में उठा रखी हैं।और जिनका श्राद्ध किया जाये उन माता, पिता, पति, पत्नी, संबंधी आदि का स्मरण करके उन्हें याद दिलायें किः "आप देह नहीं हो। आपकी देह तो समाप्त हो चुकी है, किंतु  आप विद्यमान हो। 🔥👉 आप अगर आत्मा हो.. शाश्वत हो... चैतन्य हो। अपने शाश्वत स्वरूप को निहार कर हे पितृ आत्माओं ! आप भी परमात्ममय हो जाओ। हे पितरात्माओं ! हे पुण्यात्माओं !अपने परमात्म-स्वभाव का स्मऱण करके जन्म मृत्यु के चक्र से सदा-सदा के लिए मुक्त हो जाओ। हे पितृ आत्माओ ! 🔥👉 *आपको हमारा प्रणाम है। हम भी नश्वर देह के मोह से सावधान होकर अपने शाश्वत् परमात्म-स्वभाव में जल्दी जागें.... परमात्मा एवं परमात्म-प्राप्त महापुरुषों के आशीर्वाद आप पर हम पर बरसते रहें....                  🌷ॐ....ॐ.....ॐ....🌷 ➡️ " पितृपक्ष के विषय में शास्त्रों में बताया गया है कि इन दिनों मनुष्य को अपना आचरण शुद्ध और सात्विक रखना चाहिए। इसलिए भोजन में मांस-मछली, मदिरा और तामसिक पदार्थों से परहेज रखना चाहिए।* 🔥👉 क्योंकि आप जो भोजन करते हैं उनमें से एक अंश पितरों को भी प्राप्त होता है। इन दिनों मन और भावनाओं पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें और काम-वासना से बचें। 😎👉🏻 ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है कि जिनके पितर नाराज हो जाते हैं उनकी ग्रह दशा अच्छी भी हो तब भी उनके जीवन में हर पल परेशानी बनी रहती है। 😎👉🏻 श्राद्ध पक्ष में सयंम-नियम पालन करें, नहीं तो पितर देंगे शाप... 😎👉🏻  श्राद्ध पक्ष में गाय को गुड़ के साथ रोटी खिलाएं और कुत्ते, बिल्ली, चींटी और कौओं को भी आहार दें। इससे पितरों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।*        🌹🙏ॐ पितृ देवतायै: नम:🙏🌹

आज का राशिफल, दिनांक - 10 अक्टूबर 2026 दिन - शनिवार

आज का राशिफल, दिनांक - 10 अक्टूबर 2026 दिन - शनिवार

10 अक्टूबर 2026

⛅दिनांक - 10 अक्टूबर 2026 ⛅दिन - शनिवार ⛅विक्रम संवत् - 2083                 (गुजरात अनुसार 2082) ⛅*शकसंवत- 1948  ⛅अयन - दक्षिणायण ⛅ऋतु - शरद ⛅मास - आश्विन  ⛅पक्ष - कृष्ण ⛅तिथि - अमावस्या रात्रि 09:19 तक                  तत्पश्चात् प्रतिपदा ⛅नक्षत्र - हस्त रात्रि 09:42 तक                      तत्पश्चात् चित्रा ⛅योग - इन्द्र रात्रि 10:02 तक                      तत्पश्चात् वैधृति 🌥️*करण- चतुष्पाद 09.26 तक                बादमे नाग 22.22 तक  ⛅राहुकाल - सुबह 09:18 से सुबह 10:46 तक  🌥️ *यमगंड- 13.34 से 15.00 तक  🌥️*गुलिक- 06.22 से 07.49 तक  ⛅सूर्योदय - 06:22 ⛅सूर्यास्त - 06:06  🌥️*चंद्रोदय- 05.48  🌥️*चंद्रास्त- 17.33  ⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में ⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:44 से प्रातः 05:33 तक  ⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11:50 से दोपहर 12:37 तक  🌥️*विजय मुहूर्त- 14.12 से 14.59तक   🌥️*गोधूलि बेला- 17.42से 18.30तक            (पीयूष धारा और वशिष्ठ संहितानुसार)   ⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 11:49 से मध्यरात्रि 12:38 तक  🌹🐏मेष व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। 🌹🐂वृष भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। निजीजनों में असंतोष हो सकता है। व्यापार में इच्छित लाभ होगा। 🌹👫मिथुन धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से कष्ट रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। थकान रहेगी। 🌹🦀कर्क वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। विवाद न करें। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। अधीनस्थों की ओर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। 🌹🐅सिंह दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। थकान रहेगी। जोखिम न लें। विवाद से बचें। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। वाणी पर संयम रखें। 🌹🙍‍♀️कन्या किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी। मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। 🌹⚖️तुला भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी। 🌹🦂वृश्चिक संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। 🌹🏹धनु समय ठीक नहीं है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें। 🌹🐊मकर प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय काम बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं। संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। 🌹🍯कुंभ नए अनुबंध होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। झंझटों में न पड़ें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य नहीं होंगे। जीवनसाथी का ध्यान रखें। 🌹🐟मीन धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। अतः उसका परित्याग करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा।           🌹🙏व्रत पर्व विवरण🙏🌹 👉 *आज दर्श अमावस्या। 👉 *आज आश्विन अमावस्या। 👉 *आज सर्व पित्र अमावस्या का श्राद्ध। 👉 *आज अज्ञात मृत्यु-तिथिवालों का श्राद्ध। 👉 *आज महालय श्राद्ध समाप्त। 👉 *आज पितृपक्ष समाप्त। 💥 *विशेष- अमावस्या एवं व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।         (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)             🌷🙏विशेष अमावस्या🙏🌷 ➡️ 10 अक्टूबर 2026 रविवार को अमावस्या है । 🌑🙏🏻 अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है  (विष्णु पुराण)              🌹🙏विशेष चतुर्मास🙏🌹 💥 चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण) 💥 चतुर्मास में पलाश  के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।  

आज का राशिफल, 09 अक्टूबर 2026, दिन - शुक्रवार

आज का राशिफल, 09 अक्टूबर 2026, दिन - शुक्रवार

9 अक्टूबर 2026

🌹👉 जिसका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष । 🌹👉अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं।  🌹👉आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। 🌹👉 लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। शुभ दिनांक : 9, 18, 27 शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72 शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045 ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा। शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 🌹👉जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :⤵️ ➡️अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे।  🌹👉महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। 🌹👉स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। 🌹👉मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) *आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की सक्रियता बढ़ेगी। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। जमीन-जायदाद से संबंधित कोई मामला यदि लंबे समय से लटक रहा था, तो आपको उसको पूरा करने की भरसक कोशिश करनी चाहिए। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी वाहन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। 🌹वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) *आज का दिन आपके लिए नौकरी से संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण परेशानी में आ सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आप अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलें और संतान के करियर को लेकर कोई इंवेस्टमेंट करने के बारे में सोचें। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। 🌹मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) *आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। माताजी को कोई सेहत संबंधित समस्या हो सकती है। 🌹कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) *आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ कोई राजनीति कर सकता है, जिससे आपको बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। यदि आप अपने ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से भी धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। किसी नए मकान की खरीदारी आप कर सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों के शत्रु आज हावी रहेंगे। 🌹सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) *आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। परिवार में लोगों को आपके सुझाव खूब पसंद आएंगे। पिताजी आपके बिजनेस में काफी मदद करेंगे। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी। आपको धन संबंधी योजनाओं पर भी ध्यान देना होगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। 🌹कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) *आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी योजनाएं पहले से बेहतर रहेंगी। आप यदि पार्टनरशिप में कोई काम करेंगे, तो वह भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी अजनबी की बातों में ना आएं। आप अपनी आय और व्यय में तालमेल बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। 🌹तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) *आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपनी शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ टाइम बिता सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। 🌹वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) *आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से काम लेने के लिए रहेगा। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। धन को लेकर आप किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें। आपको किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपकी सेहत में यदि उतार चढ़ाव लगा हुआ था, तो वह भी दूर होगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोले, नहीं तो उसमें आपको समस्या हो सकती है। कानूनी मामलों में आपको राहत मिलेगी। 🌹धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) *आज के दिन आपके मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे, जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। पारिवारिक मामलों में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। किसी काम में आपको मेहनत अधिक करनी होगी। सरकारी क्षेत्रों में भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। 🌹मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) *आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में यदि आप किसी सदस्य को कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिल सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको वापस मिलने की संभावना है। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है। जीवनसाथी को लेकर आप कहीं वेकेशन पर जा सकते हैं। 🌹कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) *आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी योजनाएं बेहतर लाभ देगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपने यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने के लिए सोचा था, तो आप उसके लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आप कार्यक्षेत्र में अपनी बात लोगों के सामने स्पष्ट रखें। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। 🌹मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) *आज का दिन आपके लिए टेंशन से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा, लेकिन आप बिना सोचे-समझे किसी काम में हाथ ना डालें, नहीं तो आपको नुकसान होने की संभावना है। आपको किसी काम को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो आपका वह काम पूरा हो सकता है। लेकिन फिर भी नौकरी में कार्यरत लोग अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, क्योंकि वह उनके मित्र के रूप में हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में यदि आपकी जीवनसाथी से खटपट चल रही थी और वह आपसे नाराज थी, तो आप उन्हे मनाने की कोशिश करेंगे।         🌷सर्व पितृ अमावस्या🌷 💐🙏🏻 *श्राद्ध पक्ष की अमावस्या को सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन सभी ज्ञात-अज्ञात पितरों का श्राद्ध करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है।          👉*इस बार 10 अक्टूबर, शनिवार को यह अमावस्या है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, श्राद्ध पक्ष की अमावस्या पर कुछ विशेष उपाय करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और पितृ दोष भी कम होता है। इसलिए इस दिन भी ये उपाय किए जा सकते हैं। उदाहरण:⤵️                        🌹👇👇👇🌹 🌹🙏🏻 पीपल में पितरों का वास माना गया है ।सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और गाय के शुद्ध घी का दीपक लगाएं । 🌹🙏🏻 सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर किसी ब्राह्मण को भोजन के लिए घर बुलाएं या भोजन सामग्री जिसमें आटा, फल, गुड़ आदि का दान करें । 🌹🙏🏻 *इस अमावस्या पर किसी पवित्र नदी में काले तिल डालकर तर्पण करें ।इससे भी पितृगण प्रसन्न होते हैं। 🌹🙏🏻  सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर अपने पितरों को याद कर गाय को हरा चारा खिला दें ।इससे भी पितृ प्रसन्न व तृप्त हो जाते हैं । 🌹🙏🏻 इस अमावस्या पर चावल के आटे से 5 पिडं बनाएं व इसे लाल कपड़े में लपेटकर नदी में प्रवाहित कर दें । 🌹🙏🏻 अमावस्या पर गाय के गोबर से बने कंड़े को जलाकर उस पर घी-गुड़ की धूप दें और पितृ देवताभ्यो अर्पणमस्तु बोलें । 🌹🙏🏻 इस अमावस्या पर कच्चा दूध, जौ, तिल व चावल मिलाकर नदी में प्रवाहित करें ।ये उपाय सूर्योदय के समय करें तो अच्छा रहेगा ।

आज का राशिफल, दिनांक - 08 अक्टूबर 2026, दिन - गुरुवार

आज का राशिफल, दिनांक - 08 अक्टूबर 2026, दिन - गुरुवार

8 अक्टूबर 2026

🌹👉जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष। 🌹👉दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है।  🌹👉आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। 🌹👉कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। शुभ दिनांक : 8, 17, 26 शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44 शुभ वर्ष : 2024, 2042 ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी 🌹👉जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल : व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। 🌹👉 बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। 🌹👉 राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। 🌹👉मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)  आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। काम में वृद्धि होने के कारण  दबाव अधिक रहेगा। अपने आसपास रह रहे सभी लोगों को समय दें, जो आपकी खुशी का कारण बनेगा। आप किसी की कही सुनी बातों में आकर कार्यक्षेत्र में लड़ाई झगड़ा कर सकते हैं, सावधान रहें। कुछ मौसमी प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर हो सकता है, जिस कारण आपको पेट दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती हैं।  आपको अपने पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। 🌹वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज आप कुछ नई योजना शुरू कर सकते हैं। आप अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे और उसमें आप उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। यदि आप उन्हें कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे समय रहते पूरी करेंगे। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि उनके साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। आपका किसी प्रॉपर्टी संबंधित मामला यदि कानून में विवादित था, तो उसमें आपको कुछ असुविधा रहेगी। 🌹मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने के लिए रहेगा। आप अपनी सुख सुविधाओं की वृद्धि के लिए अच्छा खासा धन लगाएंगे। आपको अपने बढ़ते खर्चे पर रोक लगानी होगी। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करेंगे, तो उससे भी आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके कामों के लिए आपको कोई पुरस्कारों मिल सकता है। 🌹कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)  आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। आपका बिजनेस ग्रो करेगा और आपकी योजनाएं मन मुताबिक लाभ देंगी, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है,  जिसकी आपको अभिलाषा भी नहीं थी। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है, जिसमें आप अच्छा खासा धन लगाएंगे। आपका कोई पुराना वाद विवाद आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। यदि आपने परिवार से जो बातें गुप्त रखी थी, तो वह परिवार के सदस्य के सामने आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में भी  आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। 🌹सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) आज आपको सावधानी व सतर्कता बरतनी होगी। आप कार्यक्षेत्र में मनमर्जी चलाने के कारण समस्याओं में आ सकते हैं। आपका कोई लेनदेन संबंधित मामला यदि लंबे समय से उलझा हुआ था, तो वह भी सुलझता दिख रहा है। अजनबियों से किसी भी प्रकार कोई लेनदेन ना करें। बिजनेस में आपकी योजनाएं गति तो पकड़ेगी, लेकिन फिर भी वह आपको अच्छा लाभ देने में नाकामयाब रहेगी। आप साथी के लिए कोई गिफ्ट लेकर आ सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना को मिल सकती है। 🌹कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी के कहने में आकर कोई निर्णय ना ले, नहीं तो इससे आपको बाद में समस्या होगी। आपको किसी संपत्ति संबंधित विवाद में जीत मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपको अपने आसपास से रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। 🌹तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोचकर लाभ उठाएंगे। आप कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। आप संतान के करियर को लेकर किसी बचत की योजना में धन लगाएंगे। जो जातक बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता हैं। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आपको किसी नुकसान के होने के कारण आपका मन परेशान रहेगा। परिवार में भी लोग आपकी बातों को इतना महत्व नहीं देंगे, जीतने की अपने उम्मीद की थी। 🌹वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) आज आपको आय और व्यय का संतुलन बना कर रखना होगा। अपने खर्चों को सीमित रखें, तभी आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए सोच विचार कर सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी। आपके व्यवसाय की कुछ योजनाएं गति पकड़ेगी। आप अपने किसी मित्र से यदि लंबे समय बाद मिलें , तो पुरानी बातें बीच में न लाएं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति ने यदि आपसे धन उधार लिया था, तो वह आपको वापस दे सकता है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ चिंता सताएगी। 🌹धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) आज आप वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें, अन्यथा दुर्घटना हो सकती हैं। जीवनसाथी से यदि कुछ खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपनी मनमर्जी चलाने के कारण कुछ काम में नुकसान उठा सकते हैं। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। आपके विरोधी आपके खिलाफ कुछ षडयंत्र रच सकते हैं, जिसमें आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ किसी काम के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है। 🌹मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए किसी नए घर, मकान, दुकान आदि की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको अपने भाई व बहनों का पूरा साथ मिलेगा। अपने मन में चल रही उलझन को किसी दूसरे से शेयर ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। परिवार में यदि कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो आज वह भी दूर होती दिख रही है। आपको  अपने खर्चों को लेकर सतर्क रहना होगा नहीं तो उनके बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। 🌹कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको करियर में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए भाग दौड़ अधिक करनी होगी। इसके बाद ही आप किसी अच्छे बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आप अपने  पार्टनर के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। संभव हो तो आप अपने माता-पिता को लेकर जाएं। कार्य क्षेत्र में आपके काम की तारीफ होने से आपके अधिकारी भी आपकी ओर आकर्षित होंगे, जिसका आपको भविष्य में खूब फायदा मिलेगा। आप अपने नौकरी से संबंधित काम में ढील ना दे, नहीं तो कोई गड़बड़ी हो सकती है। 🌹मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)  आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप हर काम को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आप अपने  से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा, तभी आप इसका फायदा उठा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह  दूर होती दिख रही है। आपको अपने भाई की सेहत को लेकर ढील नहीं देनी है, नहीं तो उनको बाद में किसी बड़ी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी संतान से किसी बात को लेकर क्रोधित ना हो, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। ⛅दिनांक - 08 अक्टूबर 2026 ⛅दिन - गुरुवार ⛅विक्रम संवत् - 2083  सिद्धार्थी                            (गुजरात अनुसार 2082) ⛅शक संवत- 1948 पराभव ⛅अयन - दक्षिणायण ⛅ऋतु - शरद ⛅मास - आश्विन  ⛅पक्ष - कृष्ण ⛅तिथि - त्रयोदशी रात्रि 10:15 तक                      तत्पश्चात् चतुर्दशी ⛅नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी रात्रि 09:20 तक                  तत्पश्चात् उत्तराफाल्गुनी ⛅योग - शुक्ल मध्यरात्रि 12:58 तक                        तत्पश्चात् ब्रह्म ⛅करण- गर 10.44 तक बादमें  ⛅वणिज- 22.16 तकबाद में विष्टी  ⛅राहुकाल - दोपहर 01:43 से दोपहर 03:11 तक  🌥️*यमगंड- 06. 24 से 07.52 तक  🌥️*दुर्मुहूर्त- 10.17 से 11.04 व 14.57 से 15.44 तक  ⛅सूर्योदय - 06:21 ⛅सूर्यास्त - 06:08 🌥️सूर्य राशि- कन्या  🌥️चंद्र राशि  सिंह 03.18 तक बादमे कन्या                           ⛅दिशा शूल - दक्षिण दिशा में  ⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:43 से प्रातः 05:32 तक  ⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11:51 से दोपहर 12:38 तक     ⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 11:50 से मध्यरात्रि 12:39 तक

आज का राशिफल, 07 अक्टूबर 2026, दिन - बुधवार

आज का राशिफल, 07 अक्टूबर 2026, दिन - बुधवार

8 अक्टूबर 2026

🌹👉मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)  आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपके बिजनेस में कुछ नयी योजनाएं बेहतर रहेंगी। कोई बड़ा टेंडर आपको मिल सकता है। पार्टनरशिप में काम करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। यदि आप नौकरी को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उन्हे  कोई दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। 🌹वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने काम को लेकर व्यस्त रहेंगे। संभव हो किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिर दर्द बनेगा। आपको अपने संतान की सेहत में लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है, नहीं तो उनकी वह बीमारी बाद में बड़ी बन सकती हैं। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। किसी से कोई बात आपको सोच समझकर करनी होगी, क्योंकि उसे पूरा करने में आपको समस्या आएगी। 🌹मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। जीवन साथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं वह पार्ट टाइम कार्य करने के लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं। आप अपने व्यवसाय को विदेशों तक ले जाने की पूरी कोशिश करेंगे। 🌹कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)  आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको यदि किसी काम को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोग किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। अपनी शौक मौज की चीजों पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको धन संबंधित समस्या होने की संभावना है। आप शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट सोच समझकर करें, क्योंकि इससे कोई नुकसान हो सकता है। 🌹सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सोच समझकर काम को करने के लिए रहेगा। बिजनेस में यदि लंबे समय से किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रिश्ते में आगे ले बढ़ने की कोशिश करेंगे। विवाह की बात भी पक्की हो सकती हैं। आपके कोई मन की इच्छा पूरी होने से परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रम में आपकी साख चारों ओर फैलेगी, जिससे आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। 🌹कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके खर्च बढ़ने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी वाद विवाद से आपको दूर रहने की आवश्यकता है। आप किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो बेवजह का कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। वाहन का प्रयोग आप सावधान रहकर करें, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। 🌹तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)  आज का दिन आपके लिए किसी लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने के लिए रहेगा। आप अपने ऑफिस के काम को पूरा करने में काफी व्यस्त रहेंगे। माता जी आपको कोई जिम्मेदारी देंगे, उसमें भी आप ढील दे सकते हैं। आप किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलें। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें। आपको किसी भी काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है। 🌹वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पारिवारिक सदस्य काम को लेकर आपको कोई सलाह दे सकते हैं, जिस पर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद से आप किस नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। 🌹धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए उलझन भरा रहने वाला है। आज आपको संतान की पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा क्योंकि वह किसी गलत राह पर आगे बढ़ सकते हैं। दिल से संबंधित मामलों को आप मिलकर दूर करने की कोशिश करें। आपका यदि कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था तो वह भी पूरा हो सकता है। बिजनेस में कोई योजनाएं लंबे समय से रुकी हुई थी वह फिर शुरू हो सकती हैं। जीवन साथी को करियर में कब तक करते देखा आपको खुशी होगी।  🌹मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में अकस्मात गिरावट आने से आपको भाग दौड़ लगी रहेगी। यदि आप ऑनलाइन कोई व्यवसाय करना चाहते हैं, तो उसकी शुरुआत कर सकते हैं। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात करने का मौका मिलेगा। आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। 🌹कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है।  आप अपनी अच्छी सोच कर लाभ उठाएंगे। आप अपने काम में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपके घर किसी मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें उनके साथी से मुलाकात हो सकती है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे, जो आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। 🌹मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। जो युवा रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें भी मेहनत अधिक करनी होगी। पारिवारिक समस्याओं को भी आप नजरअंदाज न  करें। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा निवेश थोड़ा सोच समझकर करें, क्योंकि इसमें आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपको अपने किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा। राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाएं।

आज का राशिफल, दिनांक - 06 अक्टूबर 2026, दिन - मंगलवार, विक्रम संवत् - 2083

आज का राशिफल, दिनांक - 06 अक्टूबर 2026, दिन - मंगलवार, विक्रम संवत् - 2083

6 अक्टूबर 2026

🌹➡️जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष । 🌹➡️दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है।  🌹➡️इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।  🌹➡️6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।  🌹➡️अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  शुभ दिनांक : 6, 15, 24  शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78  शुभ वर्ष : 2026  ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी  शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी  🌹➡️जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :⤵️ 👉जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। 🌹➡️स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे।  🌹➡️बैंक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।   🌹 आज का राशिफल 🌹 🌹👉मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)  आज का दिन आपके लिए अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखने के लिए रहेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको कानूनी मामलों को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा। आपको कोई काम को लेकर गलत जानकारी दे सकता है। 🌹वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने काम के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालेंगे, जिससे परिवारिकता बनी रहेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। आज आप अपने जीवन साथी से कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको कोई डूबा वादा ना आपको मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अधिक काम होने से की वजह से घबराएं नहीं, आप अपने कामों को समय से पूरा करके देंगे। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। 🌹मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। आपको कोई निर्णय समझदारी दिखाते हुए लेना होगा। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपको किसी बात को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी होने की संभावना है। 🌹कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)  आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आप अपनी नौकरी में बदलाव को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आपको बहुत ही सूझबूझ दिखाकर कामों को करना होगा। आप अपने साथी को लेकर शॉपिंग आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखना होगा। आपको किसी से कोई बात आपसी समझदारी दिखाकर करना होगा। 🌹सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके खर्च अधिक रहेंगे। आपके सिरदर्द बन सकते हैं। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान की संगति पर आपको विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकती है। विद्यार्थी परीक्षा में भी सफलता हासिल कर सकती हैं। प्रेम सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं। 🌹कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी कानूनी मामले को लेकर समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। आप अपने बिजनेस में भी कुछ नए उपकरणों को शामिल करने की कोशिश करेंगे, जिनके लिए आपको कुछ धन भी उधार लेना पड़ सकता है। आप अपने परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं। आपके बॉस आपके दिए गए सुझावों को लेकर काफी खुश रहेंगे। आप अपने किसी मित्र के कहने में आकर शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट ना करें। 🌹तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)  आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे और उन्हें सही व गलत में भी फर्क नहीं दिखेगा। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप किसी नए घर आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जिसके लिए आपको कोई लोन भी आसानी से मिल जाएगा। 🌹वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है, लेकिन अभी इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत ना करें। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपकी जल्दबाजी की आदत के कारण कोई गलती हो सकती है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने खान-पान में संतुलित भोजन का आनंद लेंगे। आपके जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आप अपने कामों को भी आसानी से कर सकेंगे। 🌹धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आपकी मेहनत से आपके सभी काम पूरे होंगे। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपको अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान कर सकता है। आप किसी काम को लेकर अपने भाइयों से सलाह ले सकते हैं। 🌹मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी अपने किसी मित्र से कहासुनी होने की संभावना है। आपके कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा और राजनीतिक की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएंगे। आप अपने मनमानी स्वभाव के कारण कोई बड़ी गलती कर सकते हैं। 🌹कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए किसी नए प्रोजेक्ट पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती है। परिवार में चल रही समस्याओं को भी आप मिलजुलकर दूर करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी परिजन की कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने व्यवसाय को विदेशों तक ले जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। घूमने-फिरने की आप योजना बना सकते हैं। 🌹मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए टेंशनों से भरा रहने वाला है। आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य को लेकर प्लानिंग करेंगे। धन के मामले में आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत और लगन से किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे, जिससे आपके बॉस भी आपसे खुश रहेंगे। आपको स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को भी नजर अंदाज करने से बचना होगा।

आज का राशिफल, दिनांक- 05 अक्टूबर 2026, दिन - सोमवार

आज का राशिफल, दिनांक- 05 अक्टूबर 2026, दिन - सोमवार

5 अक्टूबर 2026

👉जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष। 👉आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।  👉आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। 👉आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती।  👉अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23 शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50 शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052 ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे। शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम 👉कैसा रहेगा यह वर्ष दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा।  👉अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा 👉मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको मित्रों का भरपूर समर्थन मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की साख व सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप अपने साथियों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। अधिकारियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो वह पहले से बेहतर रहेगी। 🌹वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन सूझबूझ से आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आप आवश्यक काम में जल्दबाजी न दिखाएं। आज के दिन अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें तो बेहतर होगा। आवश्यक कामों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें कुछ समस्या हो सकती है। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। किसी को सलाह पर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको किसी नए घर मकान, दुकान आदि की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आज के दिन आपकी कोई डील फाइनल होते-होते रह सकती है। 🌹मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। व्यक्तित्व की भावना को बल मिलेगा। आपकी जीवन शैली पहले से आकर्षक रहेगी। आपको एक के बाद एक सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आप प्रसन्न आएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आसानी से आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। व्यापार में तेजी आएगी। आपको योजनाओं को बनाना अच्छा रहेगा और विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपके बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। 🌹कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बनाए रखने के लिए रहेगा। आज अपनी सकारात्मक सोच को बनाए रखें। नौकरी में आपके प्रयास बेहतर रहेंगे। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको अपने कामों को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी से प्रलोभन में ना आएं। किसी तर्क वितर्क में आपको पड़ने से बचना होगा। किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में हस्तक्षेप करना आपको नुकसान देगा, इसलिए किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। 🌹सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) आज के दिन आपके अंदर प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। आर्थिक मामले पहले से बेहतर रहेंगे। बड़ों की सलाह पर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। कला व कौशल से आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। धार्मिक कार्यों की और आपका रुझान रहेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में आपको तालमेल बना कर रखना होगा ताकि आपकी तरक्की के रास्ते खुले रहे। संतान आपको यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे। 🌹कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। किसी नए मकान, वाहन आदि की खरीदारी करने के लिए अच्छा रहेगा। भौतिकी विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। निजी मामले आपके पक्ष में रहेंगे। आपको किसी से अनावश्यक बातों में पड़ने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कामों का बोझ तो रहेगा, लेकिन फिर भी अपने काम आसानी से कर पाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया, तो उसमें सावधानी बरतें व पूरी लिखा पढ़ी करके दें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। 🌹तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)  आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। सामाजिक विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आपको परिजनों की  सलाह पर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। कारोबार में आपकी पूरी रुचि रहेगी। भाईचारे मजबूत होगा और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। आपने यदि किसी से वादा या वचन भरा है, तो आप उसे पूरा करने की कोशिश करें। रचनात्मक कार्यों में आप पूरा ध्यान देंगे। 🌹वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परिवार के लोगों  के साथ आपको सामंजस्यता दिखानी होगी। घर में किसी शुभ व मांगलिक र कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसके कारण आपके घर परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता है और आप किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। 🌹धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। घर परिवार में आज दिन आनंदमय  रहेगा। रचनात्मक कार्य में आपकी खूब रुचि रहेगी। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको छुटपट लाभ के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा। कला व कौशल में सुधार आएगा और आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान की तरक्की में भी कुछ बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरु चरणों से बातचीत करनी होगी। 🌹मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कामकाज में सहजता रहेगी। करीबीयों की सलाह आपके खूब काम आएगी और किसी बजट बनाकर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। निवेश की आप पूरी तैयारी करके रखें। त्याग व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपनी सोच समझ के आगे बढें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी बात को लेकर आपको तनाव हो सकता है, लेकिन आप अपने कामों में ढील न दें। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप आज किसी पर जल्दी भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। 🌹कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में स्पष्टता बनाए रखने के लिए रहेगा। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। आप छुटपुट लाभ के अवसरों पर भी बड़ा ध्यान देंगे। वाणिज्यिक विषयों में आप बेहतर रहेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए कामों को गति मिलेगी और माता-पिता के आशीर्वाद आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों में यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। 🌹मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको एक के साथ किसी दूसरी नौकरी का भी ऑफर आ सकता है। शासन व प्रशासन के मामले में आपको तेजी दिखानी होगी। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। आप अपने घर के कामकाज पर भी पूरा फोकस बनाए रखें। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप  किसी काम में अनुशासन पर चलें। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं में भी इजाफा करेंगे। ⛅दिनांक - 05 अक्टूबर 2026 ⛅दिन - सोमवार *⛅विक्रम संवत् - 2083                      (गुजरात अनुसार 2082) ⛅शक संवत- 1948 ⛅अयन - दक्षिणायण ⛅ऋतु - शरद ⛅मास - आश्विन  ⛅पक्ष - कृष्ण ⛅तिथि - दशमी मध्यरात्रि 02:07 तक                  तत्पश्चात् एकादशी                (पूर्ण दिवस 6 अक्टूबर) ⛅नक्षत्र - पुष्य रात्रि 11:09 तक                 तत्पश्चात् अश्लेशा                       ⛅करण- वणिज 15.01 तक                    तत्पश्चात विष्टी ⛅योग - शिव सुबह 09:51 तक                     तत्पश्चात् सिद्ध *🌥️शिव योग, सिद्ध योग के साथ ही गज केशरी योग:--      (चंद्र और गुरु दोनों एक साथ कर्क में आने से) ⛅मालव्य योग :-- शुक्र अपनी स्वयं की राशि में गोचर करने से   ⛅सोमवार के दिन पुष्प नक्षत्र आने से सर्वार्थ सिद्ध योग बन रहा है  (इस प्रकार कई योग एक ही दिन में प्राप्त हो रहे है)  ⛅राहुकाल - सुबह 07:49 से सुबह 09:17 तक  ⛅‌दुष्ट मुहूर्त- 12.33 से 13.20 एवं 14.54 से 15.41 ‌‌‌  तक                                  🌥️काल बेला- 10.11 से 10.58 ‌‌‌‌‌तक                      ⛅सूर्योदय - 06:20 ⛅सूर्यास्त - 06:11 🌥️चन्द्रोदय- 25.41  ⛅चन्द्रास्त- 14.46  🌥️सूर्य- कन्या में  ⛅चन्द्र- कर्क राशि में  ⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में ⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:43 से प्रातः 05:31 तक  ⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11:51 से दोपहर 12:39 तक                    ⛅विजयमुहूर्त-14.00 से 14.42 तक              ⛅गोधूलि बेला- 18.00 से 18.45 तक ⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 11:51 से मध्यरात्रि 12:40 तक 

आज का राशिफल, 4 अक्टूबर 2026, दिन रविवार

आज का राशिफल, 4 अक्टूबर 2026, दिन रविवार

4 अक्टूबर 2026

👉जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष। 👉दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा।  👉लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। 👉 आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31 शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57 शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060 ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान शुभ रंग : नीला, काला, भूरा 👉जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :⤵️ मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। 👉 नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। 👉 परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। 👉मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज के दिन आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने से मानसिक रूप से किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। अपनी पुरानी योजनाओं को सिरे चढ़ायेंगे परिस्थितियां भी आपके साथ रहने से कार्यो में सफलता सुनिश्चित रहेगी। व्यवहार में थोड़ा रूखापन रहने से बीच-बीच में व्यवधान भी आएंगे परन्तु इनसे पार पा लेंगे। आज कम साधन होने पर भी कार्यो को आत्मविश्वास से करेंगे। घरेलु दिनचर्या सामान्य रहेगी। उत्तम भोजन वाहन का सुख मिलेगा। वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज के दिन का पूर्वार्ध परेशानी वाला रहेगा। कहीं से कोई भी आशा नहीं दिखने से बेचैन रहेंगे। घर का वातावरण अशान्त रहने से मानसिक स्थिति बिगड़ेगी क्रोध में आकर कोई निर्णय ना ले बाद में पश्चाताप होगा। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा। परिजनों की ही सहायता अथवा मार्गदर्शन से बिगड़े काम बनेंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलने से आर्थिक समस्या सुलझेंगी लेकिन आज खर्च सोच समझ कर ही करें। खान-पान में संयम बरतें।  मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज भी परिस्थितियां आपकी आशाओं के अनुकूल रहेंगी परन्तु आज किसी विशेष व्यक्ति द्वारा भ्रम की स्थिति बनाने से असमंजस में पड़ सकते है। बिना विचारे कोई भी कार्य ना करें छोटी सी भूल लाभ को हानि में बदल सकती है। संध्या के समय स्वजनों के सहयोग से भ्रम से बाहर निकलेंगे। आर्थिक आयोजन करने के लिए भी यह समय उपयुक्त रहेगा आकस्मिक लाभ होगा। महिला मित्रो के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। अनीतिक कार्यों से बचे माँ भंग होने के योग भी है। कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज का दिन राहत का अनुभव करेंगे। कार्यो को लेकर पहले थोड़ा आशंकित रहेंगे परन्तु एक बार सफलता मिलने पर यही क्रम दिन भर बना रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहद खास रहेगा परन्तु उधार के व्यहार आज ना ही करें तो बेहतर रहेगा। नौकरी पेशा जातक आज भी व्यस्तता के चलते घर में आलोचना का शिकार बनेंगे लेकिन सामाजिक स्तर पर आपकी छवि निखरेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा। लम्बी यात्रा की योजना बनाएंगे इसपर खर्च भी होगा। सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज दिन का पहला भाग आलस्य के कारण बेकार हो सकता है। लेट-लतीफी के कारण कार्य बिगड़ने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर अधूरे कार्यो को लेकर परेशानी में पड़ सकते है फिर भी धन लाभ के योग है मध्यान के बाद अधिकांश कार्य आपके परिश्रम से सुधरने लगेंगे। रिश्तेदारी के व्यवहार से लाभ होने की सम्भवना है परन्तु पहले खर्च भी करना पड़ेगा। सहकर्मियों से पहले नाराजगी रहेगी बाद में स्थिति सामान्य हो जायेगी। सेहत मे कुछ विकार आने की सम्भावना है। कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा। घर एवं बाहर आज विवेक से कार्य करें। आर्थिक समस्याओं को लेकर भविष्य की चिंता सताएगी। परिजन भी आज आपके रूखे व्यवहार के कारण दूरी बना कर रखेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी व्यवहारिकता की कमी के चलते लाभ होते होते हाथ से निकल जाएगा। दवाओं पर खर्च करना पड़ेगा। छाती में संक्रमण अथवा गले सम्बंधित परेशानी रहेगी। सन्तानो से स्वार्थयुक्त सम्बन्ध रहेंगे। आज किसी के भी ऊपर आँख बंदकर विश्वास ना करें। तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज के दिन आपमें उतावलापन अधिक रहेगा जिसके कारण समस्याएं सुधरने की जगह और गहरी हो सकती है। नए कार्य का आरम्भ आज ना करें। किसी के जमानती भी ना बने। सेहत में उतार चढ़ाव आने से कार्य क्षेत्र पर उदासीनता रहेगी फिर भी खर्च लायक लाभ होने से स्थिति बराबर रहेगी। परिवार के बुजुर्गो की राय अवश्य लें। किसी पारिवारिक सदस्य के कारण सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। सन्तानो पर विशेष नजर रखे। धार्मिक यात्रा के अवसर मिलेंगे। वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आपका आज का दिन छोटी मोटी उलझनों को छोड़ सामान्य ही रहेगा। व्यवस्तता अधिक रहने से पारिवारिक आवश्यकताओ पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। सेहत की अनदेखी करना आगे भारी पड़ सकता है। काम धंधा मे पहले से सुधार आएगा धन सम्बंधित कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे परंतु इसके लिए दिमागी कसरत करनी पड़ेगी। विपरीत लिंगीयो से किसी ग़लतफ़हमी के कारण मतभेद होंगे। धन से अधिक संबंधो को प्राथमिकता दें।  धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज के दिन आप कार्यो के प्रति लापरवाही दिखाएंगे फलस्वरूप महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहंगे एवं लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते है। मौज-शौक के प्रति आज अधिक आकर्षण रहेगा फिजूल खर्च बढ़ेंगे। सरकार की तरफ से कोई परेशान करने वाला समाचार मिल सकता है। यात्रा-पर्यटन की योजना बनेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज अन्य के ऊपर निर्भर रहेंगे। चोरी एवं दुर्घटना के योग है सावधानी बरतें। संध्या के समय स्वास्थ्य मे विकार आने की संभावना है। मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज का दिन विपरीत फल देने वाला रहेगा। पूर्व निर्धारित योजनाएं अधूरी या असफल हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर मनमानी के कारण आर्थिक हानि होगी। आज आप बिना विचारे कोई भी कार्य ना करें स्वाभाव मे जल्दबाजी अधिक रहेगी। सरकारी कार्यो में भी विलम्ब होगा। सामाजिक क्षेत्र पर अधिक बोलने से बचें। विरोधी आज आपकी गलती खोजने के लिए तैयार रहेंगे। स्त्री-संतान से भी संबंधो में कड़वाहट आ सकती है। सेहत को लेकर अशांकित रहेंगे बाहर के खान पान से परहेज करें। कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज का दिन सभी प्रकार से लाभ देने वाला रहेगा परन्तु आज आपको किसी अच्छे मार्गदर्शक की आवश्यकता पड़ेगी। व्यवहार में गर्मी रहने से बीच-बीच में वातावरण अशान्त भी हो सकता है। सहकर्मियों की लापरवाही भी विवाद का कारण बनेगी परन्तु धन लाभ आज अवश्य होगा। परिजनो की इच्छा पूर्ती करने से घर में सुख शांति रहेगी। लंबी यात्रा यथासंभव टालें स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। विरोधी आपसे बच कर रहेंगे। किसी दूर रहने वाले स्वजन से मनमुटाव हो सकता है। मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज भी दिन आपकी आशाओं की पूर्ति कराने वाला रहेगा। दिन भर मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। झगड़ो को टालने के लिए छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करें। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम के अनुसार लाभ मिलेने से संतोष रहेगा। नए कार्यो में निवेश कर सकते है। पैतृक संपत्ति के मामलो में उलझने रहेंगी परन्तु पारिवारिक सदस्यों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। किसी से बहस ना करें। यात्रा की योजना अंत समय मे टल सकती है। 🔥नवमी का श्राद्ध🔥 👉 *आश्विन कृष्ण पक्ष नवमी तिथि --                   (सम्पूर्ण दिन रहेगी)            दिनांक 04/10/2026 रविवार ।                🔥दशमी का श्राद्ध🔥 👉 *आश्विन कृष्ण पक्ष दशमी तिथि--                     (संपूर्ण दिन रहेगी)             दिनांक 05/10/2026 सोमवार।                 🔥एकादशी का श्राद्ध🔥                 (चावल की हर चीज वर्जित है) 👉 *आश्विन कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि--                        (संपूर्ण दिन रहेगी)              दिनांक 06/10/2026 मंगलवार।                  🔥द्वादशी का श्राद्ध🔥 👉 *आश्विन कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि --                       (संपूर्ण दिन रहेगी)                    संन्यासियों का श्राद्ध।             दिनांक 07/10/2026 बुधवार।                 🔥त्रयोदशी का श्राद्ध🔥                      (प्रदोष व्रत का श्राद्ध)  👉 *आश्विन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि --                       (संपूर्ण दिन रहेगी)              दिनांक 08/10/2026 गुरुवार।                ‌ 🔥चतुर्दशी का श्राद्ध🔥 👉  *आश्विन कृष्ण पक्ष चतृदशी तिथि--                       (संपूर्ण दिन रहेगी)            दिनांक 09/10/2026 शुक्रवार।             🔥सर्वपितृकार्य अमावस्या🔥                 (क) *पितृ कार्य अमावस्या।                 (ख) *देवकार्य अमावस्या।                  (ग) *शनि अमावस्या।             👉 *अमावस्या तिथि --⏬⏬ # *विशेष नोट:- *परिवार के पूर्व उन लोगो का श्राद्ध होगा। जिनकी तिथि मालूम नहीं है। अमावस्या तिथि वाले दिन भूल-चूक वालों का श्राद्ध निकलेगा।           (रात्रि 09 बजकर 19 मिनट तक रहेगी)             दिनांक 10/10/2026 शनिवार। 🙏🙏 *विशेष नोट:-- *पितृ पक्ष समाप्ति के दूसरे दिन आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के दिन नवरात्रा स्थापना के दिन वैष्णव धर्म को मानने वाले घर में मातामह श्राद्ध करने का विधान है।          *मातामह यानी (नाना) मातामही यानी (नानी) का श्राद्ध बेटी का पुत्र दौहित्र (नाति) अपने नाना नानी का श्राद्ध पिंडदान तर्पणादि कर सकते हैं। वे चाहे दोहिता हो या दोहिती दोनों को ही श्राद्ध करने का अधिकार प्राप्त है।यह श्राद्ध सुख समृद्धि शांति का प्रतीक माना जाता है। 🌹👉 विशेष जानकारी :-- प्रयास करें। श्राद्ध का भोजन-प्रसाद दोपहर का समय 10.00 से 02.00 बजे का समय संकल्प एवं ब्राह्मण भोजन के लिए रखना चाहिए।

आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार

आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार

3 अक्टूबर 2026

मेष दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal) मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को आपके कार्यक्षेत्र की ओर से दिन के अंत में कुछ नए कार्य सौपे जा सकते हैं, जिन्हें न चाहते हुए भी आपको पूरा करना पड़ सकता है। आपकी सेहत की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। विटामिन की कमी होने के कारण आपको बहुत अधिक कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए आप सीजनल फल और सब्जियां खाएं तो आपका स्वास्थ्य जल्दी ही ठीक हो सकता है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रोजमर्रा के सामानों का व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अधिक व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आप अपने जीवन में लोगों की बढाई करने का कार्य कर सकते हैं और दूसरों की सेवा के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा, इसलिए यदि आपको कोई ऐसा मौका मिले तो आप उससे पीछे ना हटे। आज आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, उन्हें जरा सी भी समस्या होने पर डॉक्टर के पास अवश्य लेकर जाएं। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत अधिक व्यस्तता वाला रहेगा।  वृषभ - दैनिक राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal) वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो यदि आप डाटा ऑपरेटर हैं तो कहीं बात बन सकती है। आज आप तरल पदार्थ का सेवन करें। खट्टे पदार्थों के सेवन से आपकी एसिडिटी की समस्या अधिक बढ़ सकती है, इसलिए आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बढ़ते और खानपान में भी। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारी आज अपने व्यापार से संबंधित किसी भी प्रकार के कानूनी दांव पेंच से थोड़ा दूर रहें तो अच्छा रहेगा। युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक आज समाज की भलाई के लिए जो भी कार्य करें, लोगों में आकर ना करें। बल्कि निस्वार्थ भाव से करें। आपका पारिवारिक स्थिति की बात करें तो आर्थिक तंगी से थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं।  मिथुन - दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal) मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को बहुत मेहनत करनी होगी। आपकी आंखों पर बुरा असर पड़ सकता है। बहुत अधिक जरूरत होने पर यह मोबाइल का प्रयोग करें। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आज आप किसी प्रकार की डील साइन करने से पहले उस कंपनी के नियम और शर्तों को अच्छे प्रकार से जान लें। उसके बाद ही कोई डील साइन करें अन्यथा, आप बाद में परेशान हो सकते हैं। यदि आपकी संतान किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती है तो आप अपने संतान को मोटिवेट करें और उन्हें किसी भी नए कार्य के लिए प्रेरित अवश्य करें।  कर्क - दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal) कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा चुनौतीपूर्ण रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा सावधान रहे, स्कीन से संबंधित कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है और आपको चर्म रोग के डॉक्टर से परामर्श लेना पड़ सकता है।  व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत अधिक शानदार रहेगा। व्यापारियों को आज कोई बहुत बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है,  जिससे उनकी आर्थिक उन्नति हो सकती है। युवा जातकों की बात करें तो युवाओं को आज कोशिश करनी है कि उनकी तरफ से बड़े बुजुर्गों के सम्मान में कोई कमी ना रह जाए, इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें।  सिंह - दैनिक राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal) सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को आज अपने कार्यस्थल पर अपने ऑफिस के नियमों को याद रखें, क्योंकि नियमों का उल्लंघन करने के कारण आपके बॉस की ओर से आपको फटकार लगाई जा सकती है। जिन लोगों को स्लिप डिस्क या कमर दर्द की परेशानी है तो उन्हें आज और अधिक दर्द हो सकता है जिसके कारण उन्हें उठने बैठने में भी परेशानी हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो उनको आज अपने काम पर विशेष ध्यान देना होगा अन्यथा आपके ग्राहक आपसे नाराज हो सकते हैं। घर परिवार में आज किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। कन्या - दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal) कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करने वाली जातकों की बात कर रहे तो सरकारी कर्मचारियों को बड़े विभाग से कभी भी आपके कार्य की समीक्षा की जा सकती है। इस दौरान थोड़ा सा अधिक सावधान रहे। आपकी सेहत की बात करें तो छोटे-मोटी बीमारियों को जड़ से खत्म करने के लिए आप योगासन का सहारा लें। एलोपैथिक दवाइयां के स्थान पर आयुर्वेदिक दवाइयां का उपयोग करें। अपने आप को अप टूडेट रखें, क्योंकि पिछड़े होने के कारण आपको कमजोर भी बताया जा सकता है। आप अपने घर में साफ-सफाई का प्रयास करें।  तुला - दैनिक राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal) तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपनी नौकरी में कोई बदलाव करना चाहते हैं जिसके चलते अन्य विभाग में परीक्षा की तैयारी करते हुए नजर आ सकते हैं। आपकी सेहत की बात करें तो ब्लड प्रेशर हाई के पेशेंट को आज थोड़ा सावधान रहना होगा। तला-भुना खाने से परहेज रखना होगा और अपनी दवाइयां नियमित समय पर खानी होंगी, इसके साथ साथ आप क्रोध करने से भी बचें। अपने क्रोध पर न नियंत्रण रखें, व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो यदि अपने व्यापार से संबंधित कोई पुराना कर्ज दे रखा है तो आप उसे समय से चुकाने का प्रयास करें अन्यथा मार्केट में आपकी छवि खराब हो सकती है। यदि आपके परिवार में किसी प्रकार का वाद-विवाद चल रहा है तो आप अपने घर के छोटे बच्चों को इन विवादों से दूर रखें अन्यथा, उनके मन पर इन सभी बातों का गलत असर पड़ सकता है।   वृश्चिक - दैनिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal) वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है। आज आप अपनी असफलता का दोषी दूसरों को ठहरा सकते हैं, अच्छा होगा कि आप अपनी कमियों को ढूंढने की कोशिश करें और उन्हें सुधारने का भी प्रयास करें। आपकी सेहत की बात करें तो आपको हीमोग्लोबिन की कमी हो सकती है। जिसके कारण कमजोरी भी आ सकती है। इसलिए आप हीमोग्लोबिन बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो जो लोग धार्मिक पुस्तक या पूजा पाठ की सामग्री को बेचने का कार्य करते हैं। आज उनका सामान बहुत अधिक कीमत पर बिक सकता है और उनका आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है। युवा जातकों की बात करें। तो युवा जातक यदि प्रेम प्रसंग में पड़े हुए हैं तो कपल्स की आज कोई मीटिंग हो सकती है, जिसमें आप एक दूसरे से प्यार की बातें करने के स्थान पर एक दूसरे की कमियों को गिनते हुए नजर आएंगे। आज आपके भाई-बहनों के साथ तीखे संवाद होने की आशंका है। आप अपनी वाणी पर कंट्रोल करें। धनु - दैनिक राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal) धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज अपने भाग्य से ज्यादा अपने कर्म पर विश्वास करेंगे और उसके बाद ही अपने कार्यों को करने की पूरी कोशिश करेंगे। जिसमें आपको कामयाबी भी मिलेगी। आपकी सेहत की बात करें तो आज आप तेज धूप में घर से बाहर न निकले,नहीं तो आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है और आपको डॉक्टर के पास भी जाना पड़ सकता है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपका काम भी ठीक-ठाक चलेगा,  परंतु आपको अपनी अपेक्षा के अनुसार लाभ प्राप्त होने में थोड़ी सी कमी रहेगी, सुबह-सुबह सूर्य नमस्कार अवश्य करें तथा सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं, आज आप अपने घर के कार्यों को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही ना दिखाएं।  मकर - दैनिक राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal) मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में आपके सहयोग के लिए कहा जा सकता है,  वैसे भी आपके कार्य स्थल पर आपको एक दूसरे की मदद करते रहना चाहिए, क्योंकि कभी भी किसी को भी किसी की आवश्यकता पड़ सकती है। आपकी सेहत की बात करें तो यदि आप शुगर के पेशेंट है तो आप अपने दिनचर्या में योगासन को और मॉर्निंग वॉक को स्थान अवश्य दें, संतुलित आहार ले और एक्सरसाइज अवश्य करें। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आज व्यापारी अपने व्यापार में कोई नया कार्य छोड़ सकते हैं। जिसमें आप यदि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे तो अच्छा रहेगा। युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक आज किसी भी कार्य को लेकर अधिक अनावश्यक रूप से उत्सुकता ना दिखाएं समता ही बनाये रखें तो अच्छा रहेगा। आज आपके जीवन साथी की आपके माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।   कुंभ - दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal) कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी सेहत की बात करें तो आज आप बाहर के खाने से परहेज करें, अन्यथा, आपका पेट खराब हो सकता है और आपको बहुत अधिक परेशानी भी हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के लिए आज का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है, इसलिए आप अपने व्यापार से संबंधित प्रतिस्पर्धियों को मात देने के लिए अपनी बुद्धि का प्रयोग करें, ना कि अपने शारीरिक बल का। कभी दोस्तों के साथ गपशप और कभी दोस्तों के साथ और कभी अपना बचा हुआ समय मोबाइल में बिता सकते हैं, इसीलिए आप अपनी पढ़ाई पर भी थोड़ा सा ध्यान लगाए तो अच्छा रहेगा। आज आपके घर में कुछ मेहमानों का आगमन हो सकता है। मीन- दैनिक राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal) मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है। आज आपके कार्यक्षेत्र में शाम तक सभी कार्य फ्री हो गए जायेंगे। आपकी सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य तो सामान्य रहेगा, परंतु आप फिर भी खान पान में थोड़ा सा परहेज रखें,  कोई भी स्वास्थ्य खराब करने वाला भोज्य पदार्थ न करें,  जिसके कारण शाम के समय आपको थकावट भी हो सकते है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। आपका व्यापार ठीक-ठाक चलेगा और पार्टनरशिप में व्यापार करते समय थोड़ी सी सावधानी बरते, अपने पार्टनर पर कड़ी निगरानी रखें। घर में सुख शांति बनी रहेगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। ⛅दिनांक - 03 अक्टूबर 2026* ⛅दिन - शनिवार ⛅विक्रम संवत् - 2083                 (गुजरात अनुसार 2082) ⛅अयन - दक्षिणायण ⛅ऋतु - शरद ⛅मास - आश्विन  ⛅पक्ष - कृष्ण ⛅तिथि - सप्तमी सुबह 07:59 तक  तत्पश्चात् अष्टमी प्रातः 05:51 अक्टूबर 04 तक                        तत्पश्चात् नवमी ⛅नक्षत्र - आर्द्रा मध्यरात्रि 01:29 तक                      तत्पश्चात् पुनर्वसु ⛅योग - वरीयान् दोपहर 03:21 तक                       तत्पश्चात् परिघ ⛅राहुकाल - सुबह 09:17 से सुबह 10:47 तक  ⛅सूर्योदय - 06:19 ⛅सूर्यास्त - 06:12 ⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में ⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:42 से प्रातः 05:31 तक  ⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11:52 से दोपहर 12:40 तक ⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 11:52 से मध्यरात्रि 12:40 तक 

आज का राशिफल 1 अक्टूबर 2026

आज का राशिफल 1 अक्टूबर 2026

1 अक्टूबर 2026

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज के दिन आप शारीरिक रूप से चुस्त रहने के साथ-साथ अधिक व्यस्त भी रहेंगे। परन्तु अकारण क्रोध आने से आस-पास का वातावरण बीच-बीच में गरम होगा। नौकरी व्यवसाय में पहले थोड़ा आलस्य रहेगा बाद में कार्यो के प्रति अधिक गंभीर रहेंगे। नौकरी पेशा जातको को आज अतिरिक्त कार्य करना पड़ेगा जिससे थकान अधिक रहेगी। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र पर विस्तार की योजना बनाएंगे परंतु इसे साकार रूप देने में थोड़ा विलम्ब हो सकता है। आर्थिक स्थिति आज थोड़ी विचारणीय रहेगी। आकस्मिक खर्च लगे रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा। वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आपका आज का दिन शुभफलदायी रहने वाला है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा फिर भी इस कारण से दैनिक कार्यो में बाधा नहीं आएगी। कार्य क्षेत्र पर प्रातः काल से मध्यान तक आशा से अधिक लाभ कमा लेंगे। इसके बाद का समय भी लाभ वाला रहेगा लेकिन प्राप्ति के लिए इन्तजार करना पड़ेगा। धार्मिक भावनाएं बलवती रहेंगी घर एवं धार्मिक क्षेत्रो पर पूजा पाठ में भाग लेंगे। विरोधियो के प्रति उदासीन व्यवहार भविष्य के लिये हानिकारक रह सकता है इसका ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था ना पनपने दें आगे परेशानी बन सकती है। महिलाये आज दैनिक कार्यो के अतिरिक्त कार्य रहने से अधिक व्यस्त रहेंगी। मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आपका आज का दिन भागमभाग में बीतेगा फिर भी सामान्य से उत्तम रहेगा। प्रातः काल से ही किसी कार्य को पूर्ण करने में व्यस्त हो जाएंगे घरेलु कार्य भी अधिक रहने के कारण संतुलन बैठाने में परेशानी होगी। कार्य व्यवसाय में जोखिम आज ना लें धन लाभ के मार्ग खुले रहेंगे नया प्रयोग नुक्सान करा सकता है। व्यापारी वर्ग प्रतिस्पर्धा रहने पर भी व्यवहार के बल पर काम निकाल लेंगे मित्र रिश्तेदार भी धनोपार्जन में सहायक बनेंगे। परिवारिक वातावरण में आज भाग-दौड़ अधिक रहेगी। महिलाये अधिक कार्य के कारण असहज महसूस करेंगी फिर भी सभी कार्य समय से पूर्ण कर लेंगी। शरीर स्वस्थ्य रहेगा।  कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज का दिन आपको मिश्रित फल देगा। प्रातः काल में शारीरिक रूप से शिथिलता रहेगी जिससे कार्यो के प्रति गंभीरता नहीं आएगी परिश्रम करने में असमर्थ रहेंगे परन्तु परिस्थियों को देखते हुए कार्य में जुटना पड़ेगा। व्यवसाय में प्रारंभिक उदासीनता के बाद धीरे-धीरे गति आने से धन की आवक होगी एक साथ कई क्षेत्रों से लाभ होने से शारीरिक कष्ट भूल जाएंगे। संध्या तक व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी लेकिन पारिवारिक माहौल गलतफहमियों के कारण अशान्त रहेगा महिलाये इसका मुख्य कारण रह सकती है। लोभ में पड़ने से हानि की संभावना भी बन रही है सावधान रहें। लंबी यात्रा से बचें। सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज का दिन घरेलु सुखों में वृद्धिकारक रहेगा परन्तु आज धन अधिक खर्च होने से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। दिन भर शारीरिक रूप से सक्षम रहेंगे कार्यो को भी आज ज्यादा मन लगा कर करेंगे। महिलाये घरेलु अथवा बाजार के कार्यो के कारण ज्यादा व्यस्त रहेंगी। व्यवसायी वर्ग आज कार्य क्षेत्र पर अधिक सक्रियता दिखाएंगे मध्यान से पहले तक का समय आर्थिक रूप से शुभ रहेगा। खुदरा व्यवसाय में आकस्मिक उछाल आने का पूरा लाभ उठाएंगे। संताने आज के दिन उपयोगी सिद्ध होंगी। धार्मिक स्थलों पर पर्यटन की योजना बनेगी। घरेलु कार्यो पर खर्च बढ़ेगा फिर भी अखरेगा नही।  कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज के दिन आपकी जमा पूंजी में कमी आने के संकेत है। व्यवसाय से भी आज कुछ विशेष लाभ नहीं उठा पाएंगे आवश्यक कार्य अधूरे रहेंगे। प्रातः काल से खर्च का सिलसिला आरंभ होकर संध्या तक लगा रहेगा धन लाभ खर्च के अनुपात मे कम रहने से आर्थिक संतुलन बिगड़ेगा। विरोधी गुप्त षड्यंत्र रचेंगे जिसका दुष्परिणाम आने वाले समय में देखने को मिलेगा अपनी तरफ से आज कोई भी गलती ना करें। सामाजिक छवि अवश्य निखरेगी। स्त्री संताने आज्ञा का पालन करेंगी पर बीच-बीच में क्रोध के प्रसंग भी बनाएंगी। परिवार के बुजुर्गो की सेहत नरम रहेगी। आज किसी की भी अमर्यादित हरकतों को अनदेखा करें। तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज दिन के पूर्वार्ध में आप कार्य क्षेत्र एवं परिचितों से काफी आशाएं रखेंगे मध्यान के पहले तक इनसे लाभ हो सकता है परंतु इसके बाद का समय प्रतिकूल होने से आशा निराशा में बदलेगी। घरेलु कार्यो एवं व्यवसाय के कारणों से दौड़-धुप करनी पड़ेगी। आवश्यकता के समय कोई सहायक नहीं मिलेगा जिससे मानसिक खिन्नता बढ़ेगी। परिवार में आकस्मिक बीमारियां होने के कारण दवाओं पर खर्च बढेगा। कार्य क्षेत्र पर लाभ पाने के लिए आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी आशानुकूल लाभ से वंचित ही रहेंगे। महिलाये आज अपने आपको लाचार अनुभव करेंगी। धार्मिक कृत्यों में रूचि रहेगी लेकिन उचित समय नहीं निकाल पाएंगे। वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज आपके मन के विपरीत घटनाएं दुखी करेंगी। धार्मिक कार्यो की वजह से कार्य क्षेत्र से समय निकालना पड़ेगा अथवा विलम्ब से कार्य आरम्भ होंगे। परिजनो की इच्छा पूर्ती ना होने पर नाराजगी रह सकती है। दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहने से दैनिक कार्य भी विलम्ब से पूर्ण होंगे। मध्यान का समय व्यवसाय में थोड़ा लाभ कराएगा परन्तु संतोष नहीं होगा। एक साथ कई काम आने से असुविधा होगी लेकिन निकट भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज सहयोगियों की गैर हाजरी में अकेले ही कार्यो में लगना पड़ेगा। उधार सम्बंधित व्यवहार ना चाहकर भी करने पड़ेंगे। आज धैर्य का परिचय अधिक दें। धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज का दिन अनुकूल रहने से अधूरे कार्य पूर्ण होंगे धन की भी आमद होने से मानसिक रूप से संतोष रहेगा। नौकरी पेशा जातक बेहतर कार्य के लिए सम्मानित होंगे अधिकारियो का विशेष प्रोत्साहन मिलेगा। व्यवसायी वर्ग भी व्यापार में आकस्मिक वृद्धि होने के कारण अधिक व्यस्त रहेंगे परन्तु ध्यान रखे स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने से प्रेम व्यवहार में कड़वाहट आ सकती है। काम निकालने के लिए किसी की झूठी प्रशंसा करने से ना चुकें। सरकारी कार्य आज करने से उलझने बढ़ सकती है अतः आगे के लिये टालना बेहतर रहेगा। घर में मंगलमय वातावरण मिलने से शांति अनुभव करेंगे। मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज के दिन आप कार्यो के प्रति बेपरवाह अधिक रहेंगे कार्य क्षेत्र पर बेमन से कार्य करते हुए भी लाभ कमा सकेंगे परन्तु अव्यवस्था में निरंतर वृद्धि होने से आगे का समय मंदी से भरा रहेगा। आज आप मध्यान तक आशा से अधिक धन कमा सकते है इसमें घर के सदस्य भी सहयोगी बनेंगे। व्यापार में विस्तार आज कर सकते है परन्तु नए कार्य का आरम्भ अभी टालना ही उचित रहेगा। पारिवारिक शान्ति के लिए मौन साधन  उत्तम उपाय है छोटी छोटी बातों पर क्रोध करने से बचे लाभ के समय का फायदा उठाये। धार्मिक कृत्यों के द्वारा भी धन लाभ की संभावना है। घर में शान्ति रहेगी। कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज के दिन आप अनर्गल प्रवृतियों में पड कर मूल उद्देश्य से भटक सकते है इससे मान हानि के साथ समय की बर्बादी भी निश्चित होगी। पहले अपने कार्यो पर ध्यान दें उसके बाद ही किसी अन्य के सहायक बने विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहने के कारण भी कार्यो में देरी की कोई ना कोई वजह बनेगी। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा करेंगे परन्तु मन कही और ही भटकेगा आडंबर की प्रवृति अधिक रहेगी। कार्य व्यवसाय से खर्च निकाल लेंगे। महिलाये भी आज दिखावे के ऊपर बेवजह खर्च कर सकती है। लाभ के अवसर लापरवाही के चलते हाथ से निकलने की संभावना है। घर के बुजुर्गो को सम्मान दें उन्नति होगी। मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज के दिन का आधा भाग प्रतिकूल रहेगा लेकिन फिर भी धर्म-कर्म में आस्था रहने से मानसिक रूप से विचलित नहीं होंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी महत्त्वपूर्ण अनुबंध के निरस्त होने से धन सम्बंधित समस्या खड़ी होगी परन्तु अन्य मार्गो से धन की आमद होने पर गंभीर स्थिति से बचाव होगा। आज आप किसी से राग द्वेष की भावना भी रखेंगे भाई-बंधुओं से बनावटी प्रीती रहेगी परन्तु स्त्री एवं सन्तानो से भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे प्रेम स्नेह मिलेगा। धन लाभ निश्चित समय पर ना होकर आकस्मिक रहेगा। महिलाओं के विचारों को भी आज अधिक महत्त्व दें मुश्किल से निकालने में अवश्य सहायक रहेंगी। लघु यात्रा हो सकती है। ⛅दिनांक - 01 अक्टूबर 2026 ⛅दिन - गुरुवार ⛅विक्रम संवत् - 2083                (गुजरात अनुसार 2082) ⛅अयन - दक्षिणायण ⛅ऋतु - शरद ⛅मास - आश्विन  ⛅पक्ष - कृष्ण ⛅तिथि - पञ्चमी दोपहर 12:35 तक                     तत्पश्चात् षष्ठी ⛅नक्षत्र - रोहिणी प्रातः 04:27 अक्टूबर 02 तक                    तत्पश्चात् मृगशिरा ⛅योग - सिद्धि रात्रि 09:18 तक                   तत्पश्चात् व्यतीपात ⛅राहुकाल - दोपहर 01:46 से दोपहर 03:15 तक  ⛅सूर्योदय - 06:18 ⛅सूर्यास्त - 06:14 ⛅दिशा शूल - दक्षिण दिशा में ⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:42 से प्रातः 05:30 तक  ⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11:53 से दोपहर 12:40 तक ⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 11:52 से मध्यरात्रि 12:41 तक

WhatsAppकॉल करें