City Express News 24x7 — खबर देश की, भरोसा आपका

Crime News

8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप, नाबालिग हिरासत में I

8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप, नाबालिग हिरासत में I

25 अक्टूबर 2026

अलीगढ़ | रिपोर्ट- आमिर खान | गंगीरी थाना क्षेत्र के मलसई गांव का मामला, टॉफी का लालच देकर वारदात को अंजाम देने का आरोप; पुलिस की वैधानिक कार्रवाई जारी। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गंगीरी थाना क्षेत्र के ग्राम मलसई में 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में एक नाबालिग पर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्ची को टॉफी का लालच देकर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्ची को उपचार एवं मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में बच्ची की हालत सामान्य बताई गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी छर्रा गर्वित सिंह ने जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अलीगढ़ के इगलास में दर्दनाक सड़क हादसा! बाइक सवार 3 लोगों को ट्राला ने मारी टक्कर, 1 की मौत |

अलीगढ़ के इगलास में दर्दनाक सड़क हादसा! बाइक सवार 3 लोगों को ट्राला ने मारी टक्कर, 1 की मौत |

1 अक्टूबर 2026

अलीगढ़ | आमिर खान | इगलास थाना क्षेत्र के बड़ा खुर्द में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों को एक ट्राला ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्राला में आग लगा दी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद ट्राला बाइक सवार एक व्यक्ति को करीब 300 मीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। वहीं, आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ट्राला में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने हादसे में घायल दोनों लोगों को उपचार के लिए हाथरस के बागला हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वहीं, घटना के बाद हंगामा और उपद्रव करने के आरोप में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच-पड़ताल में इलाका पुलिस जुटी हुई है। हादसे और उसके बाद हुए घटनाक्रम को लेकर सीओ इगलास कमलेश कुमार ने घटना की जानकारी दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों के साथ-साथ आगजनी एवं उपद्रव की घटना की भी जांच की जा रही है।

जहांगीरपुर खुर्जा-जेवर रोड पर कार और टू-व्हीलर की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल |

जहांगीरपुर खुर्जा-जेवर रोड पर कार और टू-व्हीलर की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल |

1 अक्टूबर 2026

जहांगीरपुर:-(विनय शर्मा )जहांगीरपुर चौकी क्षेत्र में खुर्जा-जेवर रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के निकट मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे कार और टू-व्हीलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टू-व्हीलर सवार दो युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान नगला जफरगढ़ निवासी कुलदीप पुत्र सुगंध स्वरूप (21 वर्ष) और सौरभ पुत्र भूप सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि कुलदीप जहांगीरपुर स्थित एक मोबाइल की दुकान पर काम करता है, जबकि सौरभ मौहलीपुर से मजदूरी करने के बाद घरेलू सामान लेने के लिए जहांगीरपुर आया था।बताया गया कि दोनों युवक टू-व्हीलर पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान खुर्जा की ओर से आ रही एक कार से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार और टू-व्हीलर दोनों क्षतिग्रस्त हो गए।पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा हादसे की सूचना मिलते ही जहांगीरपुर पुलिस चौकी प्रभारी सोनवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान घायलों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों घायल युवकों को उपचार के लिए जेवर स्थित कैलाश अस्पताल भेजा।चौकी प्रभारी के अनुसार कार और चालक पुलिस की कस्टडी में हैं। प्रारंभिक जानकारी में वाहन चालक को क्षेत्र के गांव थोरा का बताया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsAppकॉल करें